उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ बने साझा वार्ता दफ़्तर को उड़ाया

  
Last Updated:  जून 16, 2020 " 08:54 पूर्वाह्न"

उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ बने साझा वार्ता दफ़्तर को उड़ा दिया है.

दक्षिण कोरियाई न्यूज़ एजेंसी ने कहा है कि ऐसा लगता है कि उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ सीमा के पास एक अंतर-कोरियाई संपर्क कार्यालय को उड़ाया है.

दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप ने दक्षिण कोरियाई सेना के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि उत्तर कोरिया के सीमावर्ती शहर कएसोंग के संयुक्त औद्योगिक परिसर से एक धमाका सुनाई पड़ा.

इससे पूर्व उत्तर कोरिया ने घोषणा की थी कि वह दक्षिण कोरिया और उसके बीच के सभी कम्युनिकेशन लाइंस वो ख़त्म करने जा रहा है. इस घोषणा के साथ ही उत्तर कोरिया ने ये भी कहा था कि वे सीमाई शहर कएसोंग में बनाए गए संपर्क कार्यालय को मंगलवार को बंद कर देंगे.

2018 में बातचीत के बाद दोनों देशों ने तनाव कम करने के लिए यह कार्यालय स्थापित किया था.

1953 में कोरियाई युद्ध की समाप्ति के बाद से दोनों देशों के बीच कोई शांति समझौता नहीं हुआ है इसलिए तकनीकी रूप से दोनों देश अभी भी युद्ध के दौर में हैं.

 2,976 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *