भोपाल में हाई प्रोफाइल पार्टियों में लड़कियां सप्लाई करने वाले प्यारेमियां के फ्लैट्स तोड़े

  
Last Updated:  जुलाई 14, 2020 " 03:53 अपराह्न"

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नाबालिग लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण के आरोपित और भूमाफिया प्यारे मियां के फ्लैट्स तोड़ने की कार्रवाई भोपाल जिला प्रशासन कर रहा है। प्यारे मियां का यह अपार्टमेंट अफकार शादी हॉल के सामने बना है। प्यारे मियां की इंदौर के रसूखदारों से नजदीकी है। इनमें कुछ जमीन कारोबारी हैं। एक करीबी जमीन कारोबारी अभी जेल में है। 

गौरतलब है कि रविवार तड़के भोपाल के रातीबड़ इलाके में पुलिस को छह नाबालिग लड़कियां घूमती मिली थीं। पुलिस ने इन्हें चाइल्ड लाइन को दे दिया, उनसे पूछताछ में पता चला कि प्यारे मियां ने उन्हें पार्टी करने के बहाने बुलाया था और शराब पिलाने के बाद यौन शोषण किया। जिसके बाद पुलिस ने प्यारे मियां और उसकी साथी स्वीटी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में एक के बाद एक प्यारे मियां के काले कारनामे सामने आने लगे।  

प्यारे मियां की पजेरो गाड़ी आष्टा के कब्रिस्तान से बरामद 

लेट नाइट नेकेड डांस के साथ-साथ नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण में प्यारे मियां के अलावा एक अखबार मालिक, एक पूर्व कमिश्नर, एक नामी बिल्डर, न्यू मार्केट स्थित एक बड़े शोरूम का मालिक और कुछ प्रतिष्ठित लोग भी शामिल थे। पुलिस ने प्यारे मियां की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।आष्टा से प्यारे मियां की पजेरो गाड़ी बरामद हुई है जो एक खेत में छुपाकर रखी गई थी। ये सभी रातीबड़ थाने तक दो लग्जरी गाड़ियों में पहुंचे थे, लेकिन रसूखदारों के चलते पुलिस को छोड़ना पड़ा। पुलिस सूत्रों की मानें तो शनिवार रात रातीबड़ थाने के तहत विष्णु हाइट्स में प्यारे मियां के लैट पर प्यारे मियां के अलावा कई प्रतिष्ठित लोग थे। इनके लिए प्यारे मियां की मैनेजर स्वीटी विश्वकर्मा 5 लड़कियों का इंतजाम करके ले गई थी। मेहमानों की डिमांड पर इन लड़कियों को शराब पिलाने के बाद नेकेड डांस करवाया गया और फिर यौन शोषण किया गया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस द्वारा की जा रही सीसीटीवी फुटेज की जांच में कई चेहरे सामने आए हैं।

 3,781 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *