जिले की डेढ़ हजार से अधिक शालाओं में पेयजल व्यवस्था होगी

  
Last Updated:  जुलाई 28, 2021 " 07:26 अपराह्न"

रतलाम|जिले में शालाओं में पेयजल की उपलब्धता के लिए जल जीवन मिशन के तहत विशेष कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में शालाओं में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

योजना के अंतर्गत जिले के रतलाम, जावरा एवं सैलाना की 1594 शालाओं में पेयजल कार्य प्रस्तावित है। इनमें से रतलाम उपखंड के 384, जावरा के 588 तथा सैलाना की 622 शालाएं शामिल हैं। इन शालाओं में से 924 शालाओं में कार्य प्रगतिरत है तथा 108 में कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शालाओं के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा रही है। जिले की 1084 आंगनबाड़ियों में इस योजना के तहत पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इनमें रतलाम उपखंड के 274, जावरा की 561 तथा सैलाना के 249 आंगनवाड़ियां शामिल हैं। इन आंगनवाड़ी केंद्रों में से 514 केंद्रों पर कार्य प्रगतिरत है तथा 43 पर कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

 392 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *