गोल्ड मेडल की उम्मीदों को करारा झटका, सेमीफाइनल में हारे बजरंग पूनिया, ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीदें बरकरार-

  
Last Updated:  अगस्त 6, 2021 " 06:22 अपराह्न"

टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में भारत की गोल्ड मेडल की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। स्टार रेसलर बजरंग पूनिया को 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के अपने सेमीफाइनल मुकाबले में तीन बार के विश्व चैंपियन हाजी अलीएव के हाथों हार का सामना करना पड़ा। बजरंग उन खिलाड़ियों में से एक थे जिनसे देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद थी। इसी खेल में रवि दहिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। हालांकि, बजरंग पूनिया से अभी ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीदें बरकरार हैं।

 449 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *