सीएम हेल्पलाइन में पीएचई का परफॉर्मेंस ठीक नहीं पाया गया, कार्य नहीं कर रहे ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए

  
Last Updated:  अगस्त 16, 2021 " 07:38 अपराह्न"

ad

सीएम हेल्पलाइन में पीएचई का परफॉर्मेंस ठीक नहीं पाया गया, कार्य नहीं कर रहे ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए

रतलाम: समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

रतलाम| जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मीनाक्षीसिंह ने समीक्षा बैठक ली। समयावधि पत्रों की समीक्षा के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में आपका परफारमेंस बिल्कुल ठीक नहीं है, आपके विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है। जल जीवन मिशन में काम ठीक से नहीं कर रहे ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करें। अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम श्री एम.एल.आर्य, श्री अभिषेक गहलोत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन, सुश्री कृतिका भीमावत, सुश्री मनीषा वास्कले, निगमायुक्त श्री सोमनाथ झारिया, जिला योजना अधिकारी श्री बालकृष्ण पाटीदार, शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी श्री अरुण पाठक, लोकसेवा प्रबंधक श्री अंकित बघेल आदि अधिकारी उपस्थित थे।

सीईओ श्रीमती मीनाक्षीसिंह ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में पीएचई विभाग को निर्देश दिए कि ग्राम जुलवानिया में भी जल जीवन मिशन के तहत ठीक से कार्य नहीं हो रहा है वहां कार्य सुधारा जाए। आलोट नगर परिषद अधिकारी को भी कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उनका परफॉर्मेंस सीएम हेल्पलाइन में कमजोर पाया गया। यह भी पाया गया कि श्रम विभाग के इंस्पेक्टर जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से संपर्क नहीं कर रहे हैं और नगरपालिका अधिकारियों से संपर्क नहीं कर रहे है, उनको कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में रतलाम जनपद सीईओ को भी कार्य की गति गति तेज करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

ad

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में महिला बाल विकास विभाग अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा का कार्य बेहतर पाया गया। साथ ही पशुपालन विभाग का कार्य भी उत्कृष्ट पाया गया जिनके द्वारा 100 अंक अर्जित किए गए हैं जिसकी सीईओ जिला पंचायत द्वारा सराहना की गई। आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा में पिपलोदा जनपद पंचायत सीईओ सुश्री अल्फिया खान का परफॉर्मेंस बेहतर पाया गया, वहां 27 हजार के लगभग कार्ड बने थे। अब मात्र एक हजार के आसपास कार्ड बनना शेष बचे हैं जिसकी जिला पंचायत सीईओ द्वारा सराहना की गई।

ad
ad

 371 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *