रतलाम: दुर्घटना में घायल व्यक्ति से राजस्थान परिवहन की यात्री बस के कंडक्टर ने मारपीट की-
Last Updated: अगस्त 26, 2021 " 07:45 अपराह्न"
ad
रतलाम: दुर्घटना में घायल व्यक्ति से राजस्थान परिवहन की यात्री बस के कंडक्टर ने मारपीट की-
समय पर पहुचीं पुलिस नहीं तो बडी घटना घट सकती थी ?
रतलाम | रतलाम बांसवाड़ा रोड़ धामनोद बाईपास पर आज दोपहर करीबन 2:30 बजे़ राजस्थान परिवहन की यात्री बस ने दो पहिया वाहनसवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया और सीनाजोरी कर कंडक्टर ने घायल के साथ मारपीट की, मामले में विवाद बढा हो सकता था जहा मौके पर पहुची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायल को सैलाना प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र ले जाया गया|
पुलिस ने यात्री बस के कंडक्टर को भीड़ से निकाला
गुरूवार को दोपहर करीबन 2:30 बजे़ रतलाम से सैलाना की तरफ जा रही राजस्थान परिवहन प्रतापगढ़ डिपो की यात्री बस आर जे 35 ,पीए 0542 ने संजय कारोनी हा.से स्कुल के सामने धामनोद बाईपास पर रोड़ क्रास कर रहें दोपहिया वाहन एमपी 14 एम एफ 4049 को टक्कर मार दिया जिसमें दोपहिया वाहन सवार पप्पू पिता अमरू निनामा निवासी धामनोद घायल हो गया , मौके पर उपस्थित नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी अनुसार दुर्घटना में घायल दो पहिया सवार दर्द से तडप रहा था और यात्री बस का कंडक्टर घायल से मारपीट कर रहा था| दुर्घटना की खबर लगने पर बड़ी संख्या में आसपास के नागरिक दुर्घटना स्थल पर जमा हो गए , नागरिकों में बस कंडक्टर के प्रति भारी आक्रोश था| सूचना मिलने पर पुलिस चौकी धामनोद से प्रधान आरक्षक अमिरचन्द्र सिंघाड़ व पुलिस थाना सैलाना से 100 डायल कर्मचारी मौके पर पहुचें तथा आक्रोशित नागरिको को शांत करा कर दुर्घटना में घायल को अपने वाहन में प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र सैलाना उपचार हेतु ले जाया गया|
राजस्थान परिवहन प्रतापगढ़ डिपो कि उक्त यात्री बस में क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन किया जा रहा था इसके बावजूद यात्री बस के स्टाफ द्वारा दुर्घटना के बाद बड़ी लापरवाही करते हुए दुर्घटना में घायल के साथ मारपीट की गई अगर समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो बड़ा विवाद या बड़ी घटना घट सकती थी|