Ratlam: श्री पवनपुत्र व्यायामशाला ने स्थापना दिवस मनाया, वरिष्ठ, सहयोगी एवं पहलवानों का किया सम्मान-

  
Last Updated:  जुलाई 22, 2024 " 05:07 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद। गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्री पवनपुत्र व्यायामशाला धामनोद द्वारा 28 वा स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर व्यायामशाला द्वारा अतिथि एवं व्यायामशाला सहयोगियों का पुष्पमाला पहना कर व्यायामशाला का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

रविवार 21 जुलाई गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री पवनपुत्र व्यायामशाला ने 28 वा स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया। सर्वप्रथम व्यायामशाला द्वारा श्री भूतेश्वर महादेव, श्री हनुमानजी महाराज की पूजा-अर्चना कर शस्त्र पूजन कर इस वर्ष के शस्त्र कला प्रदर्शन रियाज़ का शुभारंभ किया। इसके पश्चात सायं को श्री पवनपुत्र व्यायामशाला द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कन्हयालाल पाटीदार (काका जी), नगर परिषद उपाध्यक्ष ठा. लोकेंद्रसिंह सिसोदिया, पुलिस चौकी प्रभारी पंकज राजपूत, पार्षद ओंकर निनामा, श्रीमती सीमा सुरेश कटारा, लीलाबाई दुर्गेश पंवार का व्यायामशाला परिवार द्वारा पुष्प माला एवं व्यायामशाला का अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।


एक समय झांकियां व अखाड़े बंद हो गये थे, विधुत सज्जित झांकी व अखाड़ा निकाल कर पवनपुत्र व्यायामशाला द्वारा परंपरा को निरंतर किया जो वर्ष दर वर्ष प्रगति पर है।


इस अवसर पर डॉ राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि एक समय था जब डोल ग्यारस पर्व की रात्रि को कई समाज एवं मंदिर से उत्साह के साथ अलग-अलग भव्य झांकियां निकलतीं थी। लेकिन समय के साथ उत्साह कम होता गया ओर झांकियों की संख्या घट गई एक समय तो एसा भी आया जब नगर में डोल ग्यारस पर्व पर रात्रि में निकलने वाली विधुत सज्जित झांकियां व अखाड़े बंद हो गये थे। लेकिन फिर पवनपुत्र व्यायामशाला द्वारा भव्य झांकी का निर्माण कर श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर से डोल ग्यारस पर्व पर रात्रि में अखाड़े के साथ विधुत सज्जित झांकी निकाल कर परंपरा को निरंतर किया जो वर्ष दर वर्ष प्रगति पर है।

इस अवसर पर पुलिस चौकी प्रभारी पंकज राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यायाम अनुशासन सुनिश्चित करता है अपने व्यायाम की दिनचर्या को बनाए रखने से आपको अपने उद्देश्यों के करीब पहुंचने में मदद मिलती है, प्रगति करने के लिए निरंतरता एवं अनुशासन महत्वपूर्ण है।


व्यायामशाला अध्यक्ष एवं न.प पार्षद मुकेश चौधरी ने कहा कि 28 वर्षों पूर्व श्री पवनपुत्र व्यायामशाला की स्थापना की गई थी जब शस्त्र संसाधन तथा आर्थिक तोर पर कमजोर थे। लेकिन आप लोगों के सहयोग से आज व्यायामशाला शस्त्र संसाधन तथा आर्थिक रूप से संपन्न हो कर व्यायामशाला के पास व्यायामशाला भवन भी है ओर आधुनिक युग को देखते हुए शस्त्र कला प्रदर्शन के साथ जीम भी संचालित की जा रही है।

व्यायामशाला में अतुलनीय योगदान देने के लिए अतिथियों के द्वारा डॉ राजेन्द्र शर्मा, प्र.आर दिलीप देसाई, जगदीश पाटीदार (गोरा), सांवरिया राव (शिक्षक) , संदीप राव, पवन पुरी गोस्वामी, उमेश पोरवाल, मुकेश शर्मा (बब्लू), राजेश पाटीदार, कारू सिंह तंवर, शिव पेंटर, श्री राम शर्मा, कमलेश पंवार, अभीषेक लक्ष्यकार ( AB Dj), मुकेश राव (कारपेंटर), राहुल बारोट दिवेल (ढोल वादक), दीपक डोडियार, (झांकी निर्माता) सुरेश कटारा, शिवनारायण मुनिया, व्यामशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जानकीलाल निनामा, मनोहर मालीवाड़, जीतू मुनिया, शक्ति खराड़ी, संदीप खराड़ी आदी को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित अजय डिंडोर, दुर्गेश पंवार का भी स्वागत सम्मान किया गया।

Video


इस अवसर पर व्यायामशाला के सत्यनारायण खराड़ी, रवी ओहरी, जितेन्द्र पाटीदार, भरत खराड़ी, लक्की, विक्रय निनामा, विशाल कटारा, राजेश निनामा, लखन पिग्गी, धर्मेंद्र महेश ताबियार , दिनेश, अरविंद आदी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सांवरिया राव (शिक्षक) ने एवं आभार मुकेश चौधरी द्वारा व्यक्त किया गया।

 962 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *