सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करे-कलेक्टर

  
Last Updated:  सितम्बर 26, 2025 " 07:58 अपराह्न"

डी एल सी सी बैठक संपन्न

Ratlam: कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री राजेश बाथम की अध्यक्षता में बैन्कर्स एवं विभागीय अधिकारियों के साथ डी एल सी  सी की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने बैंकर्स को निर्देशित किया कि सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करे । शिकायतकर्ता से चर्चा कर शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर जवाब पोर्टल पर दर्ज करें । शासन की योजनाओं में लक्ष्य अनुसार समयावधि में ऋण प्रकरण स्वीकृत कर वितरण सुनिश्चित करें । बैठक में सामाजिक सुरक्षा कैंप एवं वित्तीय समावेशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0, मुद्रा योजना ,प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि एवं मुख्यमंत्री स्व रोजगार ऋण योजना की प्रगति, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता ऋण योजना,केसीसी डेयरी पशुपालन ऋण योजना, उद्यानिकी विभाग की ऋण योजना पीएमएफएमई की प्रगति ,एनआरएलएम अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की स्थापना एवं बैंक लिंकेज की प्रगति,की बैंक वार समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गये।

सीएम हेल्पलाइन जनसुनवाई शिकायत एवं फसल बीमा की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। बैठक में एल डी एम श्री मोहन लाल मीणा,  प्रखर उपाध्याय प्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल, श्री एन.के. सोनी डी.डी.एम. नाबार्ड, रतलाम, दिलीप सेठिया निदेशक आर सेटी रतलाम सहित  बैंकर्स एवं संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे । बैठक में सर्वप्रथम नाबार्ड द्वारा मालवा माटी मार्ट ‘‘सशक्त महिलाएँ – आत्मनिर्भर समाज’’ पेम्पलेट का विमोचन किया गया।

 426 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *