सैलाना और ग्राम धराड़ में विशेष जांच का अभियान, नापतौल विभाग ने जप्त किये असत्यापित इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण और अमानक पैकेज बंद वस्तु

  
Last Updated:  जनवरी 1, 2026 " 06:40 अपराह्न"

Ratlam: नापतौल विभाग ने जप्त किये असत्यापित इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण और अमानक पैकेज बंद वस्तु

रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और नियंत्रक नापतौल म. प्र. भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में नापतौल निरीक्षक भारत भूषण द्वारा उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु सैलाना और ग्राम धराड़ में विशेष जांच का अभियान चलाया जिसमें दुकानों पर उपयोग हेतु रखे इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अंशुल किराना स्टोर्स सैलाना, जोधपुर स्वीट कार्नर सैलाना, राज हार्डवेयर सैलाना, बादशाह किराना सैलाना, मुकेश ट्रैडर्स सैलाना, मुल्ला अब्देअलि मुल्ला कालाभाई सैलाना, जय किसान फर्टीलाईजर धराड़, वेदान्त ऑटो मोबाईल धराड़, आशापुरा रेस्टोरेन्ट धराड़, पाटीदार रेस्टोरेन्ट धराड़  दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं को नियमानुसार नहीं पाये जाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और विक्रय हेतु प्रदर्शित करके रखे पैकेज वस्तुओं में अनियमित्ताऐं पाये जाने के कारण विधिक माप विज्ञान अधिनियम उल्लघंन और दण्डनीय होने से अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये ।

 उपरोक्त दुकानों मे 3 इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण जप्त किए गए और अन्य पैकेज बंद वस्तुऐं। जांच के दौरान कैलाशचन्द्र शर्मा, गोतमलाल मईड़ा, मोहनलाल खैर और मयंक गोयल उपस्थित थे।

 383 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *