MP Weather Update: प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में बरसेंगे बादल-

  
Last Updated:  फ़रवरी 15, 2026 " 03:07 अपराह्न"

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए जरूरी खबर है. अगले 48 घंटे में प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को कई जिलों में बारिश और कई जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार खासकर उत्तरी मध्यप्रदेश में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में बारिश के आसार-

उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर-चंबल संभाग और सागर संभाग के करीब 8 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल हैं। इनसे लगे जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं।

तापमान में बढ़ोतरी, रात और सुबह रहेगी ठंड-

MP Weather Update: नए सिस्टम के कारण दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि, प्रदेश में हल्की सर्दी का असर अभी भी बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि सुबह और रात के समय ठंड का एहसास रहेगा। फिलहाल ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में ठंड और हल्की गर्माहट के बीच मौसम का मिला-जुला मिजाज देखने को मिलेगा जबकि कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती हैं।

 325 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *