रतलाम/ योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का एक संपूर्ण संतुलन है-महापौर प्रहलाद पटेल

  
Last Updated:  जून 14, 2026 " 07:52 अपराह्न"


Ratlam: नगर निगम द्वारा आयोजित वार्डवार योग शिविर से लाभान्वित हो रहें है नागरिक

रतलाम 14 जून(स्पष्ट खबर)। अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के तहत नगर के प्रत्येक नागरिक को योग के लिए प्रोत्साहित किये जाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रतलाम व एवं पतंजलि योगपीठ जिला आयुष विभाग रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में वार्डवार आयोजित किये जा रहे योग शिविरों में नागरिक उपस्थित होकर योग कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है आयोजित शिविरों का प्रतिदिन प्रातः काल महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा अवलोकन किया जाकर नागरिकों को योग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


महापौर प्रहलाद पटेल ने आयोजित योग शिविरों के अवलोकन के दौरान योग करने आने वाले नागरिको को बताया कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का एक संपूर्ण संतुलन है, इसके नियमित अभ्यास से शरीर में लचीलापन आता है, तनाव व चिंता दूर होती है और रोगो से लड़ने की क्षमता बढ़ती है यह आंतिरक शांति और एकाग्रता को भी मजबूत करता है इस हेतु नागरिक प्रतिदिन योग करें व इस हेतु अन्य को भी प्रेरित करें।
नगर निगम द्वारा 14 जून को वार्ड 17 में खेतलपुर सामुदायिक भवन, वार्ड 18 में बुद्धेश्वर हॉल टाटा नगर, वार्ड 19 में बिरसा मुंडा उद्यान, वार्ड 20 में सैफी नगर विश्वकर्मा उद्यान, वार्ड 22 में आदर्श गुरू कल्याण नगर उद्यान, वार्ड 23 में शुभम् रेसीडेंसी कॉलोनी, वार्ड 24 में ज्योति नगर शिवजी मंदिर, वार्ड 25 में लक्ष्मीनगर राम रेसीडेंसी उद्यान, वार्ड 28 में अर्जून नगर सामुदायिक भवन सत्यनारायण मंदिर के पास दिलीप नगर, वार्ड 29 में मिड टाउन कम्युनिटी हॉल, वार्ड 30 में जगपाल महादेव मंदिर महावीर नगर, वार्ड 31 में महावीर नगर पानी की टंकी परिसर व वार्ड 32 में विसाजी मेंशन मनोहर गली में योग शिविर  आयोजित किये गये जिसमें नागरिकों ने योग लाभ लिया।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती अनिता कटारा, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती संगीता सोनी, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती माया पांचाल, परमानन्द योगी, श्रीमती शबाना मलिक, करण कैथवास व रामलाल डाबी उपस्थित थे।
पतंजलि परिवार के प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा योग षिविर में नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली की जानकारी प्रदान की जा रही है। शिविरों में सहभागियों के भीतर सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, आध्यात्मिक उन्नति एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण का सशक्त आधार है। पतंजलि योगपीठ का उद्देश्य भी योग, आयुर्वेद एवं स्वदेशी जीवनशैली के माध्यम से स्वस्थ, समृद्ध एवं संस्कारित भारत का निर्माण करना है।


पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. दाताराम जयवंत के मार्गदर्शन में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी डॉ. उत्तम शर्मा, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अपार उपाध्याय, महिला पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी पिस्ता यादव, जयश्री राठौर, युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी नित्येन्द्र आचार्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश विजयवर्गीय सहित समस्त योग शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं साधक निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।

 155 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *