कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए जिले में सफाई, सैनिटाइजेशन का कार्य व्यापक पैमाने पर जारी , धामनोद में घरों पर स्टीकर लगाएं

  
Last Updated:  अप्रैल 2, 2020 " 06:23 अपराह्न"

रतलाम: 02अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं बचाव के लिए जिले में लगातार नागरिकों की सेवा व सुरक्षा हेतु दिन-रात नगर, गांव की सडको, नालियों की सफाई, सैनेटाइजेशन, सोडियम हाईपोक्लोराईड, ब्लीचींग, फिनाईल, फोग, स्प्रे कीटनाशक छिडकाव, रात्रिकालीन फोगिंग मशीन से धुआँ एवं प्रेशर ट्रेक्टर टेंकर के द्वारा कार्य किया जा रहा है। रतलाम शहर सहित जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई एवं सैनिटाइजेशन कार्य व्यापक पैमाने पर जारी है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि लॉक डाउन का पालन करें, घर में रहे सुरक्षित व स्वस्थ रहे।

धामनोद में घरों पर लगाएं स्टीकर

जिला प्रशासन के आदेशानुसार पुलिस विभाग एवं नगर परिषद धामनोद द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर कोरोना संक्रमित जिलो व राज्यो से धामनोद अपने निवास पर आये श्रमिकों, मजदूरों, सहित जो व्यक्ति कोरोना प्रभाव जिलों राज्यों से आये हैं
उनके घरों पर स्टीकर लगवाए हैं,
पुलिस चौकी प्रभारी सुरेखा कुशवाह, प्रधान आरक्षक सुशील त्यागी, नप उपाध्यक्ष रेवाशंकर राव द्वारा ऐसे परिवार के सदस्यों को अकारण घरों से बाहर न निकलने की हिदायत के साथ आस पास के निवासियों से इन परिवारों से पर्याप्त दुरी बनाएं रखने की अपील की गई,

 2,166 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *