मध्यप्रदेश में अब प्राइवेट कृषि उपज मंडी खोलने की अनुमति

  
Last Updated:  मई 2, 2020 " 12:26 अपराह्न"

भोपाल: मध्यप्रदेश में अब यदि आप चाहें तो प्राइवेट कृषि उपज मंडी भी खोल सकते हैं। मध्य प्रदेश के मंडी एक्ट में संशोधन की जानकारी देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि व्यापारी एक ही लाइसेंस पर पूरे प्रदेश में खरीदी कर सकता है। मंडी शुल्क एक ही जगह पर जमा होगा।

 किसान को अधिक मूल्य मिल सकेगा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोई चाहे तो निजी मंडी स्थापित कर किसान की उपज की खरीदी कर सकता है। किसानों को अब निजी मंडी और सरकारी मंडी के साथ ही ई-ट्रेडिंग के माध्यम से देश के किसी भी व्यापारी को अपनी उपज बेचने का विकल्प मिलेगा। इस प्रतिस्पर्धा के कारण हमारे किसान को अधिक मूल्य मिल सकेगा।
भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के इस निर्णय से हमारे अन्नदाताओं को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। किसानों को उनकी उपज का जहां अधिक दाम भी मिलेगा वहीं फसल को बेचने में भी ज़्यादा परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।

 3,274 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *