धनाठी परिवार से आने वाले पति-पत्नी लालू , सविताबाई के फर्जी पट्टों को नगर परिषद ने किया वैध, आदिवासी गरीब महिलाएं वर्षों से नगर परिषद के लगा रहीं चक्कर-

  
Last Updated:  अगस्त 4, 2020 " 05:54 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद: 4 जुलाई, 2020(स्पष्ट खबर)| मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की नगर परिषद धामनोद में बहुचर्चित फर्जी भूखण्ड पट्टों के मामले में एक और बडा़ खुलासा हुआ है जिस में अब नगर परिषद के जवाबदार स्पष्ट रूपसे संदेह के घेरे में हैं|

मामला कुछ इस प्रकार हैं-

पूर्व ग्राम द्वारा दिये गये भूखण्डों पर आज दिनांक तक नहीं हुआ निर्माण

वर्ष 2010 के पूर्व धामनोद में ग्राम पंचायत थी जिसमें सरपंचों ने धनाठी , रसूखदारों एवं अपात्रों को शासकीय भुमि पर भूखण्ड पट्टे अलाट किये थे जिस में इन पट्टों की खरीदफरोख्त भी जमकर हुई तथा इस बीच सरपंच ने बीना ठेराव प्रस्ताव के फर्जी पट्टें भी बना कर शासकीय भुमि को अपात्रों को दे दी, जिस पर अभी तक भी मकान निर्माण नहीं हुआ है तथा उक्त भूखण्ड पट्टों पर स्पष्ट दर्शाया गया है कि 06 माह में मकान निर्माण करना आवश्यक है अन्यथा भूखण्ड पट्टा निरस्त माना जाएगा , लेकिन 2010 में धामनोद ग्राम पंचायत से नगर परिषद बनने के बाद खाली भूखण्डों को भी संबंधितों के नाम पर रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है
इनके साथ ही फर्जी भूखण्ड पट्टों को भी नगर परिषद के अंचल रिकार्ड में दर्ज कर अवैध से वैध बनाने का खेल खेला गया है
वहीं गरीब वर्ग वर्षों से भूखण्ड पट्टे लेकर नगर परिषद के चक्कर काट रहे हैं इनके मौके पर झोपड़े बना कर निवास करने के बावजूद नगर परिषद रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया जा रहा है|

लालू , सविता के फर्जी भूखण्ड पट्टे पर खाली भुमि रिकॉर्ड में दर्ज,
नातीबाई भूखण्ड पर झोपड़े में गुजार रही दिन-

लालू उर्फ़ लालबहादुर पाटीदार का पट्टा
सविताबाई पति लालू उर्फ़ लालबहादुर पाटीदार का पट्टा
नगर परिषद के अंचल संपत्ति कर रिकॉर्ड में दर्ज उक्त दोनों फर्जी भूखण्ड
नातीबाई अपना भूखण्ड पट्टा दिखाते हुए जो जो 14 वर्षों बाद भी नगर परिषद में दर्ज नही किया गया है, इस बारे में नातीबाई बताती है कि कई बार नगर परिषद में आवेदन पत्र दिया है लेकिन आज तक मकान नगर परिषद रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया है
जिससे मुझे प्ररधानमंत्री आवास योजना का लााभ भी नहीं मिल पा रहा है
सुगनबाई वर्षों से दीनदयाल नगर में झोपड़ी में निवास कर रहीं हैं लेकिन इनका मकान भी नगर परिषद रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है
शान्तिबाई भी दीनदयाल नगर में वर्षों से परिवार सहित कच्चे मकान में निवास कर रहीं हैं लेकिन आज तक इनका भी मकान नगर परिषद रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है
दीनदयाल नगर में खाली भूखण्ड जो नगर परिषद रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है

दीनदयाल नगर में फर्जी भूखण्ड पट्टे का एक और बहुचर्चित मामला लालू उर्फ़ लालबहादुर पिता बद्रीलाल पाटीदार एवं सविता पति लालू उर्फ़ लालबहादुर पाटीदार दोनों पति पत्नी के नाम पर प्रथक – प्रथक भूखण्ड पट्टे हैं जिन पर दोनों पट्टों को जारी करने की एक ही दिनांक होकर पूर्ण रूप से फर्जी है
जिस पर उक्त व्यक्तियों पर फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में संबधित अधिकारियों को पुलिस कार्रवाई करवाने के लिए जाना चाहिए,
इन होने फर्जी भूखण्ड पट्टों के आधार पर दीनदयाल नगर में दो भूखण्डों पर कब्जा कर गोबर के ढेर जमा किये हुए हैं और हद तो तब हो गई जब बीना दस्तावेज की जांच के यह दोनों भूखण्ड नगर परिषद के अंचल रिकार्ड में इनके नाम पर दर्ज भी किया गया,

वहीं इसी वार्ड में नातीबाई , शान्तिबाई, सुगनबाई, अमरीबाई जैसी आदीवासी गरीब निर्धन महिलाएं भूखण्ड पट्टे लेकर मौके पर झोपड़े में निवास कर रहीं हैं लेकिन इनके भूखण्ड पट्टे आज दिनांक तक नगर परिषद के अंचल रिकार्ड में दर्ज नहीं हुएं है
जिस कारण यह गरीब महिलाएं प्रधानमंत्री आवास योजना से भी वंचित है|
इस विषय में मुख्य नगर पालिक अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया है की बचें हुए भूखण्ड पट्टों की जांच कर दर्ज किया जाएगा तथा खाली पड़े भूखण्डों के विषय को परिषद की बैठक में रखा जाकर निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी तथा जांच में भूखण्ड पट्टे फर्जी सिध्द होने पर भी निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी|

 5,301 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *