श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव

  
Last Updated:  अगस्त 13, 2020 " 02:38 अपराह्न"

नई दिल्ली: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (82) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नृत्य गोपाल दास बुधवार को जन्माष्टमी मनाने मथुरा पहुंचे थे। गुरुवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें उनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टर नरेश त्रेहन से बात कर उन्हें मेदंता अस्पताल एडमिट करने को कहा है।

महंत नृत्यगोपाल श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष भी हैं। कृष्ण जन्माष्टमी पर वे बुधवार रात श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित प्राकट्योत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। हर बार वे इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं, लेकिन इस बार वे अयोध्या से पवित्र सरयू जल भी बाल गोपाल के अभिषेक के लिए लेकर गए थे। वे जन्मस्थान में ठाकुरजी के अभिषेक के समय भी बैठे रहे थे। उनके शिष्य ने ही अभिषेक की परंपरा का निभाई थी।
महंत बीते मंगलवार से मथुरा के सीताराम मंदिर में ठहरे हुए थे। उनके शिष्य धर्मेंद्र दास ने बताया कि चिंताजनक बात नहीं है। कुछ सांस लेने में तकलीफ हुई है। दवा देने के बाद बुखार उतर गया है। ऑक्सीजन सिलेंडर भी मंगा लिया गया है।

 2,501 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *