Ratlam: डिजिटलीकरण से सहकारी संस्थाओं के कार्य में गति एवं पारदर्शिता आएगी- श्री भाटी रतलाम,(स्पष्ट खबर)। सहकारिता जन जागरण सप्ताह के तीसरे दिन बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था धामनोद में सहकारी संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।विषय था “डिजिटल सहकारिता एवं वित्तीय समावेशन दिवस”। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन. एस.भाटी उपायुक्त सहकारिता ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में जिले की बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख और पढ़े
Narmadapuram: अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई, आदतन अतिक्रमणकारी भेजा गया जेल
नर्मदापुरम, (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में शासकीय एवं निजी भूमियों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। अनुविभाग सिवनी मालवा में जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा विजय राय ने बताया कि अभियान के तहत शासकीय भूमि से अवैध कब्जे हटाने के साथ-साथ निजी स्वामित्व की भूमि पर बलपूर्वक किए गए अवैध कब्जों में भी नियमानुसार सीमांकन, स्थलीय जांच एवं सक्षम न्यायालय के आदेशों के आधार पर बेदखली की कार्रवाई की जा रही है।
आदतन अतिक्रमणकारी पर कार्रवाई शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया निवासी कृषक श्रीमती रेशमबाई की निजी कृषि भूमि पर हुकुम सिंह पिता रूपसिंह यदुवंशी द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा किया जा रहा था। राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में कई बार बेदखली कर पीड़ित कृषक को भूमि का कब्जा दिलाए जाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा पुनः अतिक्रमण किया जाता रहा।
न्यायालय के आदेशों की लगातार अवहेलना और आदतन अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम विजय राय ने मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 250(2) के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारी को विधिवत सिविल जेल भेज दिया।
अन्य गांवों में भी कार्रवाई जारी एसडीएम विजय राय ने बताया कि शासकीय अथवा निजी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्राम चौतलाय, ग्वाड़ी, पीपलठोन एवं चापड़ाग्रहण सहित अन्य ग्रामों में भी शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सिविल जेल वारंट जारी किए गए हैं। पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई कर अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सिवनी मालवा में अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Ratlam:आलोट में सोयाबीन बीज अंकुरण फेल, कलेक्टर ने बनाई 5 सदस्यीय जांच टीम, 3 दिन में मांगी रिपोर्ट रतलाम (स्पष्ट खबर)। रतलाम जिले की ताल आलोट तहसील में किसानों को दिए गए सोयाबीन बीज के अंकुरित न होने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर कार्यालय (कृषि) ने मामले की जांच के लिए तत्काल 5 सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री गणेश बीज उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित ताल आलोट द्वारा और पढ़े
Cm डॉ. मोहन यादव ने कुकरू में खेत में चलाया हल, किसानों का किया उत्साहवर्धन भोपाल (स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने अपने बैतूल (betul) प्रवास के दौरान रविवार को प्रसिद्ध हिल स्टेशन में ग्रामीण जीवन और कृषि संस्कृति से आत्मीय जुड़ाव का परिचय दिया। मुख्यमंत्री ने किसान सहादेव गायनी के खेत में पहुंचकर स्वयं हल चलाया और मक्का की बोवनी कर किसानों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर किसान सहादेव गायनी ने मुख्यमंत्री और पढ़े
प्री-मानसून बारिश से तापमान गिरा, फिर भी सामान्य से 53% कम बरसात भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून प्रदेश की सीमा तक पहुंच चुका है और अगले दो से तीन दिनों में बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगा। प्री-मानसून बारिश का हाल मानसून से पहले प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को बालाघाट में सवा इंच और रायसेन में पौन इंच बारिश दर्ज की और पढ़े
Ratlam :प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, मंत्री काश्यप बोले- “यह आधुनिक युग की सबसे बड़ी जरूरत” रतलाम, 20 जून(स्पष्ट खबर)। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष घोषित किए जाने के तहत शुक्रवार को महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप रहे। मंत्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हर दिशा में सकारात्मक परिवर्तन और पढ़े
मंत्री राजपूत बोले, लापरवाही करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा भोपाल, (स्पष्ट खबर)। सागर (sagar) जिले में गेहूं खरीदी में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आने पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) ने कड़ी कार्रवाई की है। मंत्री के निर्देश पर सहायक आपूर्ति अधिकारी निशांत पांडे को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वहीं जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति बघेल को सागर जिले के प्रभार से हटाकर भोपाल मुख्यालय में और पढ़े
Ratlam:कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर शुरू हुई व्यवस्था, वकीलों का समय बचेगा रतलाम, 5 जून(स्पष्ट खबर)। जिले में प्रशासनिक सुधार और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में ग्रामीण एसडीएम न्यायालय ने बड़ी पहल की है। अब न्यायालय की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे वकीलों को प्रतिदिन की काज लिस्ट सीधे व्हाट्सएप ग्रुप पर मिलेगी। एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर ने बताया कि इस नवाचार के तहत अब न्यायालय और पढ़े
भोपाल/रतलाम, 31 मई (स्पष्ट खबर)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। छिंदवाड़ा, झाबुआ, खंडवा और रतलाम (Chhindwara, Jhabua, Khandwa and Ratlam) जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। अलर्ट की स्थिति मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार:छिंदवाड़ा एवं खंडवा: ऑरेंज अलर्ट। यहां झंझावात, वज्रपात और ओलावृष्टि और पढ़े
Ratlam :मंडी में किसानों के भुगतान को लेकर नई व्यवस्था लागू रतलाम, 30 मई (स्पष्ट खबर)। कृषि उपज मंडी समिति के सचिव के.के. नरगाँवे ने बताया कि अनुविभागीय (राजस्व) एवं भारसाधक अधिकारी आर्ची हरित की अध्यक्षता में 29 मई को मंडी कार्यालय के सभाकक्ष में किसानों को भुगतान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारी संघ के आवेदन अनुसार कृषक संघ, व्यापारी संघ एवं मंडी प्रशासन द्वारा आपसी सामंजस्य से कृषको को उनकी उपज की कीमत का और पढ़े
Ratlam: ग्राम अडवानिया में चेकडैम का किया लोकार्पण रतलाम 28 मई(स्पष्ट खबर)। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सैलाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अडवानिया में समृद्धि परियोजना के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से निर्मित चेकडैम का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह निर्माण कार्य सुजलॉन फाउंडेशन (Suzlon Foundation) के वित्तीय सहयोग तथा बायपास संस्थान के माध्यम से किया गया है। चेकडैम बनने से क्षेत्र में वर्षाजल संरक्षण, भू-जल स्तर सुधार एवं किसानों को सिंचाई में लाभ होगा। लोकार्पण और पढ़े
Ratlam: नकली खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाई बेचने वालों पर होगी कार्यवाही रतलाम 28 मई(स्पष्ट खबर)। म.प्र. शासन के दिशा निर्देशानुसार गुण नियंत्रण सघन अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में विकासखण्डवार गठित निरीक्षक दल द्वारा 28 मई को खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं की फर्मों का विकासखंड सैलाना में सचिन कृषि सेवा केन्द्र सरवन, अरुण कृषि सेवा केन्द्र सरवन तथा महेश कृषि सेवा केन्द्र सैलाना का औचक निरीक्षण कर पी.ओ.एस. मशीन स्टॉक और पढ़े
Ratlam: ग्राम पंचेड़ में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, ज्ञापन सौंपा, दी आंदोलन की चेतावनी रतलाम, 24 मई(स्पष्ट खबर) । भीषण गर्मी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है, बावजूद ग्राम पंचेड़ में लगातार अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। रविवार को ग्राम पंचेड़ के ग्रामीण विधुत वितरण केन्द्र धामनोद पहुंचे और कनिष्ठ अभियंता अमित डेमरा के सामने धूप में जमीन पर बैठ गए। काफी देर तक जेएई डेमरा और पढ़े
कैबिनेट ने 30,055 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, कर्मचारियों को बड़ी राहत भोपाल (स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने “राज्य एवं जिला स्तर पर अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष-2026” का अनुमोदन कर दिया। इसके तहत 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक 15 दिनों के लिए स्थानांतरण से प्रतिबंध हटाया जाएगा। स्थानांतरण नीति-2026: पूरी डिटेल 1. और पढ़े
फूल, कांटे, पत्ती, छिलके, बीज, छाल, जड़ सब के मिलते अच्छे दामकिसानों के लिए है वरदान,औषधीय फसलों के उत्पादन में देश में आगे मप्र भोपाल (स्पष्ट खबर)।मध्यप्रदेश के नीमच जिले की हर्बल मंडी प्रदेश के औषधीय फसलों के उत्पादक किसानों (farmers) के लिए वरदान साबित हुई है। यह देश की एक मात्र मंडी है जहां कांटे, फूल, पत्ती, छिलके, बीज, छाल, जड़ सब बिकते हैं। किसानों को विभिन्न औषधीय फसलों के 500 रूपये से लेकर 2 लाख रूपये प्रति क्विंटल और पढ़े
Ratlam: रतलाम जिले में 10 दिन भ्रमण करेंगे कृषि रथ, अतिथियों ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना रतलाम(स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा हैं। किसानों तक कृषि एवं संबंधित विभाग पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, एवं कृषि वैज्ञानिको के माध्यम से नई तकनीकी जानकारी और शासकीय योजनाओं को सीधे पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में 16 मई से 10 दिवस तक कृषि रथ गांव-गांव भ्रमण कर किसानों को जानकारी देगे। और पढ़े
Ratlam: पशुपालकों के लिए दूध का दाम 62 रुपये प्रति लीटर निर्धारित रतलाम (स्पष्ट खबर)। उप संचालक पशु पालन विभाग नवीन शुक्ला ने बताया कि आम जनता को राहत देने और दूध उत्पादकों व विक्रेताओं के हितों में सामंजस्य बनाए रखने के उद्देश्य से एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित, पशुपालक एवं दुध व्यवसाईयो की उपस्थिति में आपसी सहमति से पशुपालकों के लिए दूध के दामों में बदलाव करते हुए 62 रुपये प्रति लीटर की दर निर्धारित की गई है। 196 total views
राम मंदिर ब्रीज के नीचे सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी सुव्यवस्थित पेढ़ी-महापौर प्रहलाद पटेल Ratlam: राम मंदिर ब्रीज के नीचे बनेगी सुव्यवस्थित सब्जी मण्डी निर्माण कार्य का भुमि पूजन संपन्न रतलाम 11 मई (स्पष्ट खबर)। नगर के फुटकर सब्जी विक्रेताओं को सुव्यवस्थित सब्जी मण्डी दिये जाने के उद्देश्य से राम मंदिर ब्रीज के नीचे निर्मित की जाने वाली सब्जी मण्डी निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य, और पढ़े
Ratlam: एसडीएम सैलाना तरूण जैन ने किया उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण रतलाम(स्पष्ट खबर)। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है । आज SDM सैलाना तरूण जैन ने सैलाना क्षेत्र में गेहूं उपार्जन केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तौल कांटों का सत्यापन किया गया तथा किसानो से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही और पढ़े
Ratlam : कलेक्टर ने अधिक समय से लंबित आवेदनों पर संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में की सुनवाई रतलाम(स्पष्ट खबर)। शासन के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा जनसुनवाई के ऐसे आवेदन जो अधिक समय से लंबित है, पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर कक्ष में संबंधित आवेदनकर्ता एवं संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में समस्या को सुना तथा आवेदको एवं विभाग प्रमुखों से समक्ष मे चर्चा कर आवेदनों का निराकरण किया गया। आज 20 लंबित और पढ़े