रतलाम: मुख्यमंत्री 14 दिसंबर को जिले की 8 सिंचाई योजनाओं का भोपाल से वर्चुअल रूप से भूमिपूजन, लोकार्पण करेंगे: आर के मालवीय

  
Last Updated:  दिसम्बर 13, 2020 " 07:31 अपराह्न"

फाईल फोटो:मुख्यमंत्री श्री चौहान

रतलाम | मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 14 दिसंबर को दोपहर 3.00 बजे प्रदेश के साथ-साथ रतलाम जिले में भी जल संसाधन विभाग की 8 सिंचाई योजनाओं का भूमिपूजन, लोकार्पण भोपाल से वर्चुअल रूप से करेंगे। इस दौरान रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम बिरमावल में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड उपस्थित रहेंगे।
जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री आर.के. मालवीय ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 6963.40 लाख रूपए लागत की कोटेश्वर इमलीपाड़ा योजना, 299 लाख रुपए लागत की सुंडीबैराज योजना, 373.40 लाख रुपए की लागत की कलावती नाला तालाब नहर योजना, 513.31 .लाख रूपए लागत की गडावदिया तालाब तथा 494.05 मांडवी तालाब योजना का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री जिन योजनाओं का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 277.35 लाख रुपए लागत का बीबड़ोद तालाब, 388.77 लाख रूपए के हडकावाला तालाब तथा 116.01 लाख रुपए लागत का परनाला तालाब शामिल है।

 1,827 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *