कार्यशाला में पॉक्सो एक्ट पर जानकारी दी गई

  
Last Updated:  फ़रवरी 13, 2021 " 08:16 अपराह्न"

रतलाम|लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 पर एक प्रशिक्षण सहकार्यशाला शनिवार को आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में रतलाम विकासखंड की 50 महिला शिक्षिकाओं ने उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला में पॉक्सो एक्ट 2012 के मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती विनीता लोढ़ा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार निगम, सदस्य श्रीमती सुमित्रा आवतानी, बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती पवनकुंवर सिसोदिया, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती शकुंतला मिश्रा, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री राकेश तिवारी आदि उपस्थित थे।
कार्यशाला में सहायक संचालक श्री रविंद्र कुमार मिश्रा द्वारा विषय की रूपरेखा से अवगत कराया गया। शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी मलिक द्वारा पॉक्सो एक्ट के मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी गई। श्री राकेश तिवारी द्वारा भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 1,369 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *