सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों के उचित निराकरण नहीं करने पर , पार्षद ने सीएमओ पर लगाये आरोप-
Last Updated: नवम्बर 25, 2021 " 11:31 पूर्वाह्न"
रतलाम/सैलाना । मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान कितनी ही जन कल्याणकारी योजनाएं लाएं योजनाओं के क्रियान्वयन पर अफसरों की मनमानी हावी रही है। प्रशासन और आम जनता के मध्य दूरियों को कम करने और आम जनता के शिकायतो का निराकरण करने के उद्देश्य से शुरु की गई योजना cm हेल्पलाइन निराकरण अधिकारियों के लिए मनोरंजन का माध्यम हो गई है जहां वे आम जनता की तकलीफों को दूर करना नहीं उनके समस्याओं को और बढ़ाने में ही लगे हैं।उक्त जानकारी नगर परिषद सैलाना के वार्ड क्र. छ़ की पार्षद श्रीमती उषा मुकेश पाटीदार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताई है। श्रीमती उषा पाटीदार ने बताया की नगर परिषद सैलाना के सीएमओ द्वारा सीएम हेल्पलाइन में कई शिकायतो का सही निराकरण नहीं दर्शाया जा रहा है तो कई शिकायतो को बिना निराकरण के ही बंद भी किया जा रहा है, ऐसे में शिकायत कर्ता को भनक भी नही लगती और शिकायते बंद कर दी जाती हैं।नगर परिषद सैलाना में सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों का मनमाना और गलत निराकरण दिखाकर जहां सीएम हेल्पलाइन में अपने रेटिंग बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है वही शिकायतों के निराकरण नहीं होने से आम जनता को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्यों करते हैं ऐसा? बताया जाता है कि ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायते नही दिखानी चाहिए जिससे की संबंधित अधिकारी वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी तारीफ खुद कर सके। जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार नगर परिषद सैलाना के अधिकारियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रमाणित शिकायत नं. 15631333 और अन्य भी शिकायते का गलत निराकरण दिया गया है जिनका सीधा संबंध निकाय से है और जिसमे की निकाय को सीधे सीधे भारी नुकसान हो ने कि बात कही है । निकाय हित से जुड़ी शिकायतो के निराकरण में संबंधित अधिकारी कि कार्यशैली दोषियों को सरक्षण देने वाली प्रतीत हो रही है।पार्षद ने बताया की उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर गलत निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को उचित कार्यवाही हेतू पत्र लिखा है।