नटवर नागर के 5252वें जन्मोत्सव का उत्साह, धामनोद में भव्य भजन संध्या आज

  
Last Updated:  अगस्त 16, 2025 " 01:58 अपराह्न"

न्यू अंबिका म्यूजिकल ग्रुप निंबाहेड़ा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी

Shri Krishna Janmashtami Ratlam- dhamnod: नटवर नागर के 5252वें जन्मोत्सव की धूम देश भर में हैं, भगवान श्री कृष्ण के एतिहासिक और प्रमुख मंदिरों के साथ ही सभी राज्यों शहर, गांव के मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम मची हुई है।

Ad

शनिवार तड़के से ही श्री कृष्ण मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। नंद के लाल का अभिषेक कर नई पोशाक धारण कराई जा रही है तो कहीं बधाई गान हो रहे है। रतलाम जिले के धामनोद नगर में मंदिरों पर आकृषक विधुत साज-सज्जा की गई है, भगवान श्री झांकियां सजाई जा रही है।

विशाल भजन संध्या रात्रि 7 बजे से-

धामनोद में श्री राधाकृष्ण मंदिर पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज रात्रि 7 बजे से न्यू अंबिका म्यूजिकल ग्रुप निंबाहेड़ा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी जिसमें आर्गनाइजर राकेश पंवार, भजन गायक राजू मस्ताना,
भजन गायिका, कृष्णा राठौर एवं पल्लवी द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी।

Ad

 1,196 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *