धामनोद में गांधी चौक, दीनदयाल नगर और कालिका माता मंदिर क्षेत्र में घरों में घुसा पानी

  
Last Updated:  सितम्बर 1, 2025 " 04:46 अपराह्न"

गंगायत्ता नाला रहा उफान पर

Ratlam/ dhamnod: पिछले दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजहसे फसलों भारी नुक्सान के समाचार है वहीं दो दिन से क्षेत्र में थम थम कर हो रही जोरदार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर होने तथा आज सुबह में तेज़ बारिश के चलते जिले के धामनोद में आबादी क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिलें, कई घरों में पुर का पानी घुस गया।

धामनोद में गंगायत्ता नाला उफान पर रहा आंतरिक मार्ग की पुलिया पर पुर का पानी आने से मार्ग अवरूद्ध रहा वहीं गांधी चौक क्षेत्र जलमग्न हो गया, गांधी चौक स्थित नगर परिषद के कांप्लेक्स दुकानों में पानी घुस गया वहीं आबादी क्षेत्र में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया।

कालिका माता मंदिर क्षेत्र भी जलमग्न रहा, लोगों के घरों में पानी घुस गया घरों से पानी निकालने में लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों का कहना है कि कालिका माता मंदिर के पास मुख्य आंतरिक मार्ग के सीसी रोड़ निर्माण के दौरान पुलिया बड़ी बनाई जानी थी लेकिन स्वार्थ की राजनीति और माननीय के हस्तक्षेप के कारण पुलिया छोटी कर उंचाई कम की गई जिस कारण, क्षेत्र में बारिश में बाढ़ जैसे हालात पैदा होते रहते हैं। बारिश के मौसम में रहवासियों को हमेशा अपने घरों में पानी घुस ने का भय रहता है।

घरों में घुसा पुर का पानी

गांधी चौक क्षेत्र में पहली बार घुसा लोगों के घरों में पानी-

नगर परिषद द्वारा गंगायत्ता नाले पर राज्य आपदा प्रबंधन निधि से स्वीकृत राशि से आरसीसी नाला निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
राज्य आपदा प्रबंधन निधि से होने वाले निर्माण कार्य से आपदाओं की संभावनाएं कम होना था लेकिन यहां नाले का निर्माण ही आपदा को आमंत्रित कर रहा है, सोमवार को क्षेत्र में जलभराव एवं लोगों के घरों में पानी घुस गया गांधी चौक क्षेत्र जलमग्न हुआ।
वहीं हा.से विद्यालय प्रांगण क्षेत्र भी जलमग्न रहा वहीं टंकी चौराहा, कालिका माता क्षेत्र, दीनदयाल नगर क्षेत्र जलमग्न हुए। पुर का पानी उतरने के बाद नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा सड़कों पर जमा किचड़, मलबा हटाया गया।

खेतों में जलभराव , फसलें डूबीं

 751 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *