रतलाम सब्जी मण्डी में वाहनों के जाम लगने पर किसान परेशान

  
Last Updated:  जनवरी 18, 2020 " 03:19 अपराह्न"

किसानों ने लगाया मण्डी प्रसाशन पर जानबूझकर परेशान करने का आरोप

रतलाम,18 जनवरी 2020(स्पष्ट खबर) मध्यप्रदेश के रतलाम की सब्जी मण्डी में सीजन की मटर फली की निलामी रात्रि को होती हैं,
जहां करीब-करीब तीन माह तक मण्डी में भारी मात्रा में किसानों व्दारा वाहनों में मटर लाई जाती हैं,
लेकिन मण्डी प्रसाशन की अव्यवस्थाओं के कारण किसानों को अपनी फसल मण्डी निलामी तक पहुचाने में काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं,
रात्रि को सब्जी मंडी में प्रतिदिन जाम लगता है जिस से किसान अपनी मटर फली को समय से निलामी स्थल तक नहीं पहुचा पा रहे हैं जिससे किसानों की मटर का भाव में मंदी रहती है तो वहीं किसानों को घंटों वाहनों की लम्बी लाइनों के जाम से जुझना पड़ रहा हैं।
किसानों का कहना है की मण्डी के तीन गेट हैं लेकिन दो गेट हमेशा बंद रखे जाते हैं


किसान डा.दिनेश राव निवासी धामनोद ने बताया की मंडी प्रसाशन की लापरवाही के कारण किसानों को असुविधा हो रही है,
वाहनों की आवक-जावक सैलाना बस स्टैंड गेट से ही की जाती है, तथा शास्त्री नगर व पावर हाउस रोड़ के गेट हमेशा के लिए बंद रखे जाते हैं जिस कारण वाहनों की लम्बी कतारों में जाम लगता हैं,
शनिवार को भी दो घंटे से जाम लगा , लेकिन कोई कर्मचारी नहीं पहुचा किसानों ने ही अपने स्तर पर जैसे तैसे वाहनों का जाम खुलवाकर निलामी स्थल तक अपने माल की ढुलाई कर पहुचाया है।
रतलाम के सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी सीज़न की मटर फली के लिए मशहूर है,
जहा साय 5 बजै से मटर फली की निलामी शुरू होती , जहां महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब,के अलावा अन्य प्रदेश व शहरों के व्यापारी सीजन की मटर खरीद करने आते हैं।





 5,721 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *