आंनद उत्सव स्कूल के बच्चों का कार्यक्रम बनकर ना रह जाए….-

  
Last Updated:  जनवरी 23, 2020 " 12:00 पूर्वाह्न"

मुकेश चौधरी
रतलाम,24 जनवरी 2020(स्पष्ट खबर)अध्यात्म विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में 14 से 28 जनवरी 2020 के मध्य आंनद उत्सव मनाया जा रहा हैं, जिसमें प्रथम चरण में ग्राम व नगरीय क्षेत्र में तथा द्वितीय चरण में (वैकल्पिक) में जिला स्तर पर आयोजित होने हैं।
आंनद उत्सव का उद्देश्य नागरिकों में सहभागिता एवं उत्साह को बढ़ाने के लिये समूह स्तर पर खेल- कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करना हैं
जिस में स्थानीय तौर पर प्रचलित खेल- कूद, सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित करना है
साथ ही आंनद उत्सव में पंजिकृत विभागों को अध्यात्म विभाग ने साफ तोर पर निर्देशित किया है कि आनंद उत्सव केवल स्कूल के बच्चों का कार्यक्रम बन कर ना रह जाए इस में 50 वर्ष से अधिक आयु के महिलाओं पुरुुषों की सहभागिता सुनिश्चित किया जाए।
लेकिन अभी तक आंनद उत्सव स्थल पर स्कूलों के बच्चे ही दिखाई दे रहे हैं
स्कूलों के बच्चों के हाथों में आंनद उत्सव के बैनर थमाया और फोटो सेशन किया जा रहा हैं
तथा यह बच्चे आंनद उत्सव में सब से अधिक अपनी सहभागिता दे रहे हैं
हालांकि कुछ युवा भी आंनद उत्सव में खेलों का आंनद ले रहे हैं लेकिन जिनके लिये व जिस उद्देश्य से शासन व्दारा आंनद उत्सव आयोजित किया जा रहा है वह अभी पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।

धामनोद में कबड्डी और खो-खो का आयोजन हुआ

रतलाम जिले में नगर परिषद धामनोद व्दारा संचालित आंनद उत्सव स्थल खेड़ा स्थित खेल ग्राउंड पर दिनांक 22 जनवरी से 28 जनवरी तक मनाया जा रहा है जिसमें 23 जनवरी को कबड्डी और खो खो का आयोजन किया जिसमें नागरिकों ने भाग लिया तथा खेलों का आनंद लिया गया।
इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा , एंव प्रतियोगी श्यामलाल पाटीदार, संजय पाटीदार, सुभाष पाटीदार, निखिल पाटीदार, अक्षय पाटीदार, हरिओम धाडवी, आरक्षक अनिल सोलंकी, सुरेश धाड़वी, रवि राव , दीपक पाटीदार, चमन राव, देवेंद्र सिंह देवड़ा, हेमेंद्र पाटीदार, शिवम राव, रूद्र राव, राजा बाबू सिसोदिया, विक्की राजपूत, श्रीराम शर्मा ,शिव नारायण पटेल, रणजीत सिंह सिसोदिया, नगर परिषद कर्मचारी दीपक परमार हरिओम राव धर्मेन्‍द्र शर्मा एवं अन्य नागरिक गण उपस्थित थे।
खेलों गतिविधीयों का संचालन पीटीआई शिक्षक सांवरिया राव द्वारा किया गया ।

 4,200 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *