बिना आग के यह धूंआ कहाँ से उठा, शराब माफिया को किसने लूटा?
Last Updated: फ़रवरी 15, 2020 " 05:51 पूर्वाह्न"
रतलाम/धामनोद, 15 जनवरी (स्पष्ट खबर पब्लिक रिपोर्ट)
कहते हैं ना की बिना आग के धूंआ नहीं निकलता और बिना धूंआ निकले आग भी नहीं जलती है, किसी खास व गंभीर विषय पर यह टिका- टिप्पणी की जाती है
यह टिप्पणी हाल फिल्हाल रतलाम जिले में अवैध शराब कारोबार व संबधित विभाग को लेकर चर्चाओं में है।
पब्लिक रिपोर्ट व विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रतलाम जिले के धामनोद के एक शराब माफिया व्दारा रतलाम तरफ से चार पहिया वाहन में अवैध शराब, बियर की बड़ी खेप परिवहन कर धामनोद की ओर लाई जा रहीं थी,
पब्लिक रिपोर्ट व सूत्र बताते हैं की
शराब का वाहन आबकारी अधिकारी? बन कर आए लोगों ने पकड़ा था
वहीं धामनोद निवासी मुख्य शराब माफिया मोके से फरार हो गया था, जिसको 13 फरवरी की रात को उक्त संदिग्ध आबकारी कर्मचारी? अपने चार पहिया वाहन में बिठा कर धामनोद-पंचेड़ रोड़ पर लेकर गए और फिर वहां पर लेन देन की खिचड़ी पकी, जिसमें एक लाख की मांग पर 80 हजार में सहमति बनी यह अवैध रुपयों का प्रबंध करने के लिए शराब माफिया ने 14 फरवरी को सोयाबीन बेच कर करने की जानकारी भी मिली है
उक्त शराब माफिया अपनी अवैध शराब की कमाई से नगर में सोयाबीन व अन्य उपज खरीदी भी करता है
जिसको इतना ज्ञान का तो अनुभव है की खरीदी की गई सोयाबीन का कब सही व फायदे वाला सोदा किया जाता है।
उक्त शराब माफिया चतुराई से अवैध शराब के कारोबार को अंजाम दे रहा था
जिसको पकड़ ने के लिए स्थानीय पुलिस कई दिनों से इसकी गतिविधियों पर नजर रखें थी।
वहीं हमारें सहयोगी व्दारा क्षेत्र के आबकारी अधिकारी से इस विषय में जानकारी चाही तो उनहोंने अपने आपको इस मामले से अंजान बताकर विभाग व्दारा इस प्रकार की कोई भी कारवाई नहीं करना बताया।
तो फिर यह धूंआ कहां से उठा ?
यह मामला कई प्रशन्न उठाता हैं
कि जब आबकारी विभाग इस प्रकार के मामले से अंजान हैं तो फिर कोन आबकारी अधिकारी- कर्मचारी बन कर जिले में आबकारी विभाग की छवि धूमिल कर रहा है?
क्या कोई फर्जी आबकारी अधिकारी-कर्मचारी बन कर अवैध शराब माफियाओं को अपना शिकार बना रहा है?
अगर फर्जी लोगों ने आबकारी अधिकारी बन कर इस मामले में बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी है तो वह कहाँ किस जगह क्षेत्र में लेगए है?
कितने दिनों से एसे लोग क्षेत्र में सक्रिय हैं व और कहाँ कहाँ पर इस प्रकार के मामले को अंजाम दिया गया है ?
इस पूरे मामले में क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं आम हैं।