बगैर मास्क घूमने वालों की तरफ़दारी जनप्रतिनिधि नहीं करेंगे अब, नगर परिषद का संबंधित दल एवं पुलिस मिलकर करेंगी कार्रवाई-

  
Last Updated:  अगस्त 20, 2020 " 03:00 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद:20, अगस्त 2020(स्पष्ट खबर)| कोरोना वायरस के चलते शासन के आदेशानुसार रतलाम जिले के धामनोद नगर में भी बगैर मास्क के घर से बाहर निकलने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रहीं हैं लेकिन बगैर मास्क के पाए जाने वाले व्यक्ति अक्सर नगर परिषद के कर्मचारियों से वाद विवाद पर उतारू हो कर अर्थदंड की राशि देने में आना कानी करते हैं तथा ऐसे लोगों की तरफदारी करने में जनप्रतिनिधि अग्रणी रहते हैं,
इस संबंध में बुधवार को नगर परिषद सभागार में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती विष्णुबाई की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों ,पुलिस प्रशासन, नागरिकों एवं पत्रकारों की बैठक रखीं गई थी, जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा बैठक का संचालन करते हुए कोरोना वायरस को फैलाने से रोकने हेतु शासन द्वारा निर्देशित किये गए निर्देशों का पालन आम जन को करवाने में आ रही परेशानियों के बारे में कर्मचारियों की बात रखीं तथा चालान से अब तक 55 हजार रुपये की वसूली की जाने की जानकारी देते हुए बताया कि यह रूपये रोगी कल्याण में जमा कराया गया है,
आप पढ़ रहे हैं स्पष्ट खबर- बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष रेवाशंकर राव ने शासन के निर्देशों का जिक्र कर इस विषय में संबोधित कर सभी से अपनी राय देने का अनुग्रह किया|

बैठक में दिये सुझाव-

जिसमें वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद श्रीमती देवीका कमलेश शर्मा द्वारा अपनी बात रखते हुए कहा कि गरीब ,मजदूर, किसान, छोटे व्यापारी, फेरि वालों पर तुरंत चालानी कार्रवाई नहीं करते हुए पहली बार में समझाइश दी जाए|
पुलिस चौकी प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना वायरस लगातार बढ़ रहा है लेकिन हम पहले से अब अधिक लापरवाह बन गयें है
जो घातक सिद्ध हो सकता है
मास्क का उपयोग करें, पुलिस एवं नगर परिषद मिल कर काम करेंगे और आशा है कि नागरिक भी सहयोग करेंगे,
आप पढ़ रहे हैं स्पष्ट खबर
• भाजपा नेता मदनलाल पाटीदार ने नगर परिषद कर्मचारियों के द्वारा बगैर मास्क वालों पर की जा रहीं कार्रवाई के तरिके पर नाराजगी व्यक्त कर उक्त दल द्वारा नागरिकों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा,
• बैठक में वनवासी कल्याण परिषद पदाधिकारी कमलेश शर्मा ने कहा कि नगर परिषद के उक्त दल को परिक्षण देने की आवस्यकता है तथा जनप्रतिनिधियों को नगर में नागरिकों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करना चाहिए ,
• बगैर मास्क के घूमने वालो पर चालानी कार्रवाई के दौरान आने वाली परेशानी से सफाई दरोगा दिलीप छपरी ने भी जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी बात रखी|
उक्त बैठक में पत्रकारों ने भी अपने सुझाव रखें जिनमें नितेश शर्मा, मुकेश चौधरी, महेश शर्मा कमलेश पंवार, प्रदीप शर्मा ने भी मास्क एवं चालानी कार्रवाई के विषय पर जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अधिकारियों को सुझाव दिया गया|
उक्त बैठक में नगर परिषद के पार्षद पदाधिकारी, अधिकारी, नगर के पत्रकार गण एवं नागरिक तथा संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे|
जिसमें सर्व सहमति से यह निर्णय हुआ की शासन के आदेशानुसार बगैर मास्क के घूमने वालों पर पूर्व की तरह चालान की कार्रवाई जारी रहेगी जिसमें कोई भी जनप्रतिनिधि कर्मचारियों पर दबाव नहीं बनायेंगे तथा किसी की तरफदारी नहीं करेंगे|
जनप्रतिनिधि नागरिकों को मास्क का उपयोग करने हेतु जागरूक भी करेंगे|
बैठक में हमारे द्वारा नागरिकों की बात रखते हुए नगर परिषद पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के भी बिना मास्क के घूमने की बात रखी जिस पर नप सीएमओ श्री शर्मा ने कहा कि नियम सबके लिए समान है हमने नगर परिषद के दो कर्मचारियों पर भी चालान की कार्रवाई की हैं|
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पुलिस चौकी प्रभारी, नप कर्मचारी तथा पार्षद देविका कमलेश शर्मा, सौहनबाई, आशा मदनलाल पाटीदार, जगदीश पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार, बद्रीलाल सिसौदिया,देविलाल पाटीदार, गोविन्द परिहार, विक्की, पार्षद प्रतिनिधि पारस पग्गी , कैमरामैन कैलाश परमार आदि उपस्थित थे|

 2,498 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *