ब्रेकिंग न्यूज़: रात भर अफवाह चलती रहीं, भारी बारिश में रामसागर तालाब की मजबूत दिवार खडी़ रहीं-

  
Last Updated:  अगस्त 30, 2020 " 12:19 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद: 30,अगस्त 2020(स्पष्ट खबर)| क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से तालाब जलाशय लबालब होने के साथ ही नदी नाले उफान पर है और इस बीच अफवाहें भी खुब फैलाई जा रहीं हैं|
रतलाम जिले के धामनोद क्षेत्र में रामसागर तालाब को लेकर रात भर अफवाहें चलती रहीं की तालाब फूटने वाला है, तालाब की दिवार धराशायी हो गई है तालाब को लेकर कई प्रकार की अफवाहें सोशलमीडिया एवं अन्य प्रकार से फैलती रहीं जिस से धामनोद नगर में रात भर भय का माहौल रहा निचली बस्तीयों के निवासी रात भर जागते हैं |
हमारे द्वारा रात को ही तालाब की स्थिति की जानकारी लेकर स्पष्ट कर दिया था की तालाब मजबूत स्थिति में है वहीं आज सुबह मौके पर जाकर रामसागर तालाब की स्थिति देखीं है जहाँ पर तालाब की मजबूत दिवार अपने स्थान पर अड़िग है|

ईंट चूना की दिवार जो तालाब की पक्की मजबूत दिवार एव कच्ची पाल बांध के सहारे बनीं हुई थी


रामसागर तालाब की पक्की दिवार (पाल बांध) से कच्ची पाल बांध के ऊपरी भाग पर पर जो चूना ईंट की दिवार थी वह धराशायी हुई है जिस के सहारे आज मिट्टी की बोरी बांध का कार्य किया जाना है,
रामसागर तालाब का ओवरफलो नाला गेट से तालाब में जमा होने वाला ओवरफलो पानी कि निकाशी हो रहीं हैं वर्तमान में अभी तक खबर है कि तालाब की स्थिति ठिक है|

 2,776 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *