मध्यप्रदेश नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम –

  
Last Updated:  नवम्बर 13, 2020 " 12:11 पूर्वाह्न"

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2020-21 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के लिये ‘नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुति, संवीक्षा एवं प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया तथा जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना’ पर 20 नवम्बर को प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। 

यह प्रशिक्षण राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया जायेगा।प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन), रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) और निर्वाचन अधीक्षक (स्थानीय निर्वाचन) को उपस्थित रहना अनिवार्य है। 
आयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स जिले के नगर पालिका एवं जनपद स्तर के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित करेंगे।

 3,163 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *