मध्यप्रदेश में कोरोना प्रतिबंध खत्म, आयोजन पूरी क्षमता के साथ हो सकेंगे

  
Last Updated:  नवम्बर 17, 2021 " 07:00 अपराह्न"

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों द्वारा लगाए गए सभी प्रकार के प्रतिबंध खत्म करने का ऐलान कर दिया है। यह फैसला त्रिस्तरीय चुनाव पंचायत की अधिसूचना जारी होने से पहले लिया गया। हालांकि 100% वैक्सीनेशन नहीं हुआ है।

सभी प्रकार के आयोजन किए जा सकते हैं, कोई प्रोटोकॉल नहीं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि COVID19 संकट के चलते मध्यप्रदेश में लागू किए गए सभी प्रतिबंध आज से हटाने का फैसला हमने किया है। कोविड महामारी पर प्रदेश में अभी पूरी तरह से नियंत्रण की स्थिति है।
अब समस्त सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन पूरी क्षमता के साथ हो सकेंगे।

सिनेमा, कोचिंग, कॉलेज और हॉस्टल पहले की तरह खोलिए
सिनेमा हॉल, मॉल, स्विमिंग पूल, क्लब, जिम, योगा सेंटर, रेस्टोरेंट इत्यादि पूरी क्षमता के साथ संचालित किए जा सकेंगे। स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग क्लासेस भी पूरी क्षमता से संचालित कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश में 31 दिसंबर तक 100% टीकाकरण का लक्ष्य, COVID19 को लेकर सतर्क भी रहना है।

इस एलान के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें COVID19 को लेकर सतर्क भी रहना है। बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन जारी रखें, जैसे मास्क लगाना, हाथ स्वच्छ रखना, मामूली लक्षण पर तत्काल जांच आदि। दूसरा टीका सभी अवश्य लगवा लें। 31 दिसंबर तक हम सभी को मिलकर मध्यप्रदेश के सम्पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करना है।

 570 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *