उज्जैन: युनूस मुल्ला अभिषेक दुबे बनकर खुशबू के साथ गया भस्मारती में, हाव- भाव से हुआ शक तो हकीकत आई सामने.

  
Last Updated:  दिसम्बर 15, 2021 " 06:36 अपराह्न"

महाकाल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

उज्जैन। महाकाल मंदिर में एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ अपनी पहचान छुपाकर महाकाल मंदिर पहुंचा और भस्मारती में  शामिल हुआ। मंदिर में प्रवेश के लिए उसने दूसरे के नाम के आधार कार्ड का उपयोग किया। उसके हाव भाव और हरकतों में शक हुआ तो पूछताछ की। इसके बाद मामला उजागर हुआ। फिलहाल महाकाल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

मिली जानकारी अनुसार बुधवार सुबह महाकाल की भस्मारती में युवक-युवती पहुंचे थे। युवक का नाम युनूस मुल्ला निवासी कर्नाटक है जबकि युवती का नाम खुशबू दुबे है। वह महाराष्ट्र में रहती है। युनूस के पास अभिषेक दुबे का नाम का आधार कार्ड मिला और इसी की बदौलत वह भस्मारती में गया था। बताया जा रहा है कि युनूस खुशबू का बॉयफ्रेंड है और दोनों साथ में उज्जैन आए थे। महाकाल मंदिर प्रशासन ने इसकी सूचना महाकाल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद युनूस मुल्ला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। युवती को भी हिरासत में लिया है। मंदिर समिति प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने कहा कि यह मामला धोखाधड़ी का है, इसीलिए पुलिस को सौंप दिया है। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि मंदिर समिति से सूचना मिलने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अपना भाई बताकर किया था मंदिर में प्रवेश
बताया जा रहा है कि खुशबू और युनूस एक दो दिन पहले उज्जैन आए होंगे क्योंकि दोनों ने बुधवार तड़के होने वाली भस्मारती के लिए बुकिंग करवाई थी। युनूस की बुकिंग अभिषेक दुबे के नाम से हुई थी और उसने उसी के नाम का आधार कार्ड लगाया था। कर्मचारियों के पूछने पर खुशबू ने उसे अपना भाई बताया था। इसके बाद दोनों को भस्मारती की अनुमति मिली थी। भस्मारती में दोनों पंडित के माध्यम से गए थे और सबसे आगे की पंक्ति में बैठे थे। वहां आरती के दौरान ही युनूस की हरकतें अजीब लगी। वह हिंदू रीति-रिवाजों व आरती के नियमों का पालन नहीं कर पा रहा था। इस पर उसे शक के दायरे में लिया। उसका आधार कार्ड मांगा तो उसने अभिषेक दुबे के नाम का कार्ड दिखाया लेकिन आधार कार्ड में दोनों के फोटो का मिलान नहीं हो पाया। इस पर थोड़ी सख्ती बरती तो युनूस ने खुद का आधार कार्ड दिखाया और इस तरह वह पकड़ में आया। इस मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि खुशबू और युनूस जब होटल में रूकने गए थे तो युनूस ने अपना ओरिजिनल आधार कार्ड दिखाया था इस पर होटल प्रबंधन ने कमरा नहीं दिया था। उनको लव जिहाद की आशंका हुई थी। इसके बाद खुशबू ने युनूस को अपने भाई अभिषेक का आधार कार्ड दिया ताकि आगे से कोई समस्या न हो।

 492 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *