Ratlam:जिला औषधि विक्रेता संघ की कार्यकारिणी बैठक, प्रकाश, गोल्डी बने उपाध्यक्ष, विनय होंगे सहसचिव

  
Last Updated:  जनवरी 4, 2024 " 09:40 पूर्वाह्न"

रतलाम। जिला औषधि विक्रेता संघ कार्यकारिणी की बैठक संघ के अध्यक्ष जय छजलानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई| इसमें सर्वप्रथम सदस्यों के परिजनों का निधन होने पर श्रद्धांजलि दी गई| तत्पश्चात दो उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश चौरड़िया(जावरा ) एवं गोल्डी भय्या (ताल) तथा सहसचिव पद पर विनय लोढ़ा (रतलाम) को मनोनीत किया गया | तीनो पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सुशील कोचट्टा का जावरा नगरपालिका उपाध्यक्ष बनने पर चंद्र प्रकाश जैन(चंदू भय्या) द्वारा अभिनंदन किया गया|
बैठक में आने वाले दिनों में जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यो के बारे में चर्चा की गई| अध्यक्ष ने कहा कि होलसेलर्स एवं रिटेलर्स को आने वाली समस्याओं के निदान हेतु जल्द ही एक कमेटी का गठन किया जाएगा।

Ad

सचिव अजय मेहता ने बताया कि अतिशीघ्र संगठन के सभी सदस्यों को एक लिंक भेजी जाएगी,जिसमें उसकी सभी जानकारी अंकित होगी| इसके साथ परिचय पत्र तथा सदस्यता प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा| बैठक में वरिष्ठ सदस्य अरुण त्रिपाठी को जिला औषधि विक्रेता संघ का प्रवक्ता तथा कृष्णकांत गुप्ता का सह प्रवक्ता नियुक्त होने पर स्वागत किया गया।
बैठक मे चंदु भय्या,अब्दुल्ला ठाकुर, सुशील कोचट्टा, मेहमूद छिपा, दिनेश बरमेचा, किशोर शाकल्य, नरेन्द्र कोचट्टा, सुरेश भावसार, राजेश सेठिया, संजय स्वर्णकार, सिराज़ पथरिया, समरथ पाटीदार, संजय तांतेड़, कमलेश सितपुरिया, कमल कटकानी, जितेंद्र देवानी, प्रवीण गुप्ता, जितेंद्र भटनागर, पारस भंसाली, हार्दिक मेहता, हर्ष शर्मा, माज़िद भाई, केके गुप्ता, हितेश गेलड़ा, सुनील पोरवाल आदि उपस्थित रहे, संचालन अजय मेहता एवं आभार दीपक डोशी द्वारा किया गया।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 641 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *