भारत माता की जय और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे के साथ प्रेस क्लब सैलाना ने ज्ञापन सौंपा

  
Last Updated:  अप्रैल 24, 2025 " 05:20 अपराह्न"

Ratlam/sailana: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पूरा देश ही गमगीन ओर आक्रोश में डूबा हुआ है । भारत के कोने कोने से आतंकियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग हो रही है।देश पर हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रेस क्लब सैलाना द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनीष जैन को सौंपा ।
ज्ञापन में प्रेस क्लब सैलाना द्वारा पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की गई तथा दोषियों ओर उनके आकाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के लिए भारत सरकार को अपना समर्थन दिया।

महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन के पूरे समय प्रेस क्लब सैलाना के सभी साथी विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधे हुए थे। महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते समय प्रेस क्लब सैलाना के संरक्षक वीरेंद्र त्रिवेदी, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेश मालवीय,सचिव विमल कटारिया, वरिष्ठ पत्रकार विमल मांडोत, संतोष धाबाई,मनोज भंडारी सुनिल सिंह परिहार,बुरहान लुकमानी, नितेश राठौड़, कृष्ण राठौड़, संजय शर्मा, कृष्ण मालवी ,धर्मेंद्र मालवीय उपस्थित थे।
ज्ञापन का वाचन प्रेस क्लब सचिव विमल कटारिया ने किया।

 638 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *