Ratlam:सैलाना थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई

  
Last Updated:  सितम्बर 5, 2025 " 06:54 अपराह्न"

Sunilsingh parihar Ratlam /sailana: सैलाना के पुलिस थाना परिसर में गणेश विसर्जन त्यौहार को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
सैलाना पुलिस थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता नवागत sdm तरुण जैन ने की ।

गणेश उत्सव के प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुई बैठक में तहसीलदार कुल भूषण शर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन परंपरागत रूप से शासन के ते दिशा निर्देशों के अनुसार ही किया जाएगा।

थाना परिसर सैलाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में sdm ने त्नागरिकों को त्यौहारो की बधाई दी साथ ही नियम तोड़ने वालों के प्रति कठोर कार्यवाही की बात कहीं।
शांति समिति को बैठक में नवाचार करते नवागत sdm ने क्षेत्र की अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए आम नागरिकों जन प्रतिनिधियों के साथ अलग से बैठक किए जाने की बात कही है।
बैठक में sdop पुलिस नीलम बघेल थाना प्रभारी सैलाना सुरेंद्र सिंह तथा cmo मनोज शर्मा विचार रखे।
शांति समिति की इस बैठक में sdm सैलाना ने उपस्थित जन समुदाय के साथ विचार साझा किया और चर्चा में आए सुझाव पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया ।

पुलिस थाना परिसर सैलाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में चैतन्य शुक्ल नगर परिषद अध्यक्ष , नगर परिषद सैलाना पार्षद विशाल धबाई, मंगलेश कसारा ,राम प्रसाद चंदेल, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह राठौर, जगदीश पाटीदार नगर सुरक्षा समिति के सदस्य पत्रकार सुनील सिंह परिहार, कैलाश परिहार ,नितेश राठौड़,कृष्ण मालवीय, कृष्ण पायल, बुरहान लुकमानी विमल कटारिया ,मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि, पुलिस थाना सैलाना के पुलिस अधिकारी सहित कई गण मान्य नागरिक उपस्थित बैठक में उपस्थित रहे। शांति समिति के बैठक में आए सभी गणमान्य नागरिकों का थाना प्रभारी सैलाना ने आभार व्यक्त किया।

 586 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *