मध्यप्रदेश में अब बिना अंगूठा लगाए राशन मिलेगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

  
Last Updated:  अप्रैल 25, 2020 " 07:04 पूर्वाह्न"

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आदेशित किया है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर निर्धन नागरिकों को राशन का वितरण बिना अंगूठा निशान लिए किया जाएगा। यह आदेश कोरोनावायरस का खतरा समाप्त होने तक लागू रहेगा।प्रदेश के खाद्य और आपूर्ति मंत्री गोविन्द राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के प्रस्ताव पर नियमित खाद्यान्न वितरण और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत वितरित किये जाने वाले खाने को कुछ शर्तों के साथ बिना थंब इंप्रेशन के वितरण की छूट प्रदान की गई है।
अब बिना थंब इंप्रेशन के राशन मिल सकेगा। वहां पर सरकारी कर्मचारी हितग्राहियों का सत्यापन करेंगे। बता दें कि देशभर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत सम्मिलित पात्र हितग्राहियों को नियमित खाद्यान्न वितरण और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत बायोमेट्रिक के आधार पर ही खाद्यान्न वितरण का प्रावधान था। 
उचित मूल्य राशन दुकानों पर थंब इंप्रेशन के जरिये अनाज मिलता था लेकिन इन बायोमेट्रिक मशीनों पर अंगूठा लगने से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था। इस वजह से ये फैसला लिया गया। मध्यप्रदेश में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। इसके मद्देनजर एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रस्ताव भेजकर इसमें कुछ रियायत मांगी थी। इसके मिलते ही सरकार ने आज आदेश जारी कर दिए हैं।

 1,149 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *