मानसून की दस्तक से पहले प्रदेश के इन जिलों में येलो अलर्ट
Last Updated: जून 13, 2020 " 01:38 अपराह्न"
भोपाल:13 जून 2020(स्पष्ट खबर)| मध्य प्रदेश में मानसून जल्द ही दस्तक देगा| उससे पहले मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है| इसके साथ ही गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है|
मानसून पूर्व गतिविधियों के चलते प्रदेश अनेक हिस्सों में रुकरुक कर बारिश हो रही है| इंदौर, होशंगाबाद और जबलपुर संभागों में तेज बारिश की संभावना बन गई है। शनिवार को भोपाल में भी शाम तक एक बार फिर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे बैतूल में सबसे ज्यादा 26.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं कई जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है|
इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट अलीराजपुर, बड़वानी, बेतूल, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, हरदा, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा एवं सिवनी जिले में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है| वहीं शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है| इसके अलावा रीवा सागर एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है वही ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है| रीवा, सागर, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने/गिरने की संभावना है|
जल्द आ सकता है मानसून मध्य प्रदेश में मानसून जल्द ही पहुँचने वाला है| मौसम विभाग की माने तो 14 जून को मानसून एमपी में प्रवेश कर सकता है , इसके साथ ही तेज हवाओं और झमाझम बारिश का दौर शुरु हो जाएगा। हालांकि प्री-मानसून एक्टिविटी का दौर प्रदेश में जारी है। प्रदेश में मानसून की एंट्री तय तारीख से एक दिन पहले यानि 14 जून को हो सकती है। 15 जून की के स्थान पर इस वर्ष प्रदेश में मानसून 14 जून को भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, और जबलपुर संभागों के रास्ते मानसून के प्रदेश में आने की संभावना जताई है।इसके बाद यह एक-दो दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा।