रतलाम ग्रामीण विधायक श्री मकवाना ने अन्न उत्सव में हितग्राहियों को अनाज वितरण किया

  
Last Updated:  अगस्त 7, 2021 " 11:55 पूर्वाह्न"

रतलाम| प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत नि:शुल्क राशन वितरण कार्यक्रम के दौरान आज रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना जिले के धामनोद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए|
ग़रीबो को नि:शुल्क अन्न योजना को उत्सव के रूप में आयोजित किया गया धामनोद में सरकारी उचित मुल्य राशन दुकान पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री मकवाना ने केन्द्र सरकार की गरीब कल्याणक योजना के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की कार्यक्रम में नामली तहसीलदार रमेश मसारे , पटवारी रामेश्वर खराडी , भाजपा नेता शांतिलाल परमार ,ठा. लोकेन्द्र सिंह सिसोदिया , मोहन लाल शर्मा ,पहलाद पाटीदार, देवीलाल गोरा, मदन पाटीदार, अनोखीलाल पाटीीदार आदी ने मंच से हितग्राहियों को योजनान्तर्गत राशन के थैले दिये|
कार्यक्रम नगर परिषद द्वारा आयोजित किया जाकर प्रधानमंत्री के उदबोधन का सीधा प्रसारण देखने की भी व्यवस्था करी ,कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सावरिया राव ने एव आभार नगर परिषद के लक्ष्मीकान्त शर्मा ने व्यक्त किया|

 386 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *