Ratlam:आदेश के बाद भी स्थानांतरित नहीं हुई सैलाना की शराब दुकान

  
Last Updated:  मई 27, 2025 " 08:36 अपराह्न"

Sunilsingh parihar
Ratlam- sailana: जिले के सैलाना में बस स्टैंड स्थित शराब दुकान का स्थानांतरण आदेश के बाद भी नहीं हो रहा है।

सैलाना में बस स्टैंड स्थित शराब दुकान जो कि आबादी बस्ती में संचालित है इस शराब दुकान को स्थानांतरित के लिए स्थानीय नागरिकों, जन प्रतिनिधियों ने कई बार आवेदन, निवेदन, धरना प्रदर्शन किया है।

नगर के बीच में स्थित इस शराब दुकान को हटाने के लिए आम जनता के साथ सैलाना के जन प्रतिनिधियों ने भी शासन को कई बार पत्र व्यवहार और प्रदर्शन कर अवगत करवाया है।
पूर्व विधायक से लेकर वर्तमान विधायक तक इस शराब दुकान के स्थानांतरण के लिए शासन को लिख चुके हे, लेकिन प्रशासन पर इसका कोई असर आज दिनांक तक कोई असर हुआ ऐसा नजर नहीं आता है।

वर्ष 2020 में ही हो गया हे शराब दुकान हटाने का आदेश-

जिस शराब दुकान को हटाने के लिए इतने सारे आवेदन धरना प्रदर्शन हुए है उस सैलाना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान को हटाने का आदेश वर्ष 2020 में ही हो गया है। ( कलेक्टर रतलाम के प्र क्र/आब/शिका/ 19/ 3368/ रतलाम दिनांक 02,08,2019 एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सैलाना के प्र क्र 316/ लाइसेंस /2020 सैलाना दिनांक 22,01,2020 के पालन में बस स्टैंड से हटाने का आदेश भी जारी हो चुका है,
आबकारी विभाग द्वारा भी सैलाना बस स्टैंड की इस शराब दुकान को हटाने का आदेश जारी कर दिया था । ( कार्यालय आबकारी सहायक आयुक्त के प क्र./आब/ शिका/ 2023 /2122 दिनांक 08,06,23)

सिर्फ इतना ही नहीं जानकारी अनुसार आज तक भी सैलाना में आबादी बस्ती और नगर के बीच में स्थित इस शराब दुकान को यहां से हटाए जाने के आवेदन पत्र रतलाम कलेक्टर कार्यालय से सैलाना के कार्यालय के बीच चक्कर लगा रहे हैं।

प्रशासन आम जनता के दुख सुख का साथी और उनके नागरिक अधिकारो का प्रहरी होता है। आम जनता अपनी परेशानियों में अपने प्रतिनिधि और प्रशासन का ही रुख करती है।

 801 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *