विश्व प्रसिद्ध बरसाना के राधा रानी मंदिर में ‘लड्डू मार होली’ के दौरान हादसा, 20 श्रद्धालु घायल

  
Last Updated:  मार्च 18, 2024 " 04:33 अपराह्न"

मथुरा। धर्मनगरी मथुरा के बरसाना में रविवार को लड्डू होली का आयोजन किया गया। इसका देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। इसी बीच भीड़ अनियंत्रित हो गई। दबाव बढ़ने से मंदिर की रेलिंग टूट गई। एक के ऊपर एक कई श्रद्धालु गिर गए। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। आनन फानन उन्हें स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई गई।

बरसाना (Barsana) में लड्डू होली खेलने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ का दबाव बढ़ने से मंदिर परिसर में रेलिंग टूट गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। बताता चलें कि लड्डू होली में प्रसादी स्वरूप लड्डू लुटाए जाते हैं। जिन्हें लूटने के लिए श्रद्धालु टूट पड़ते हैं। इसी दौरान हादसा हो गया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बरसाना में श्री राधा रानी मंदिर में धूमधाम से लड्डू मार होली खेली जाती है, इसी उत्साह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में बांटे जा रहे लड्डुओं को पाने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह घटना घटी। कई सारे लोग दीवार कूदकर लड्डू लेने की कोशिश कर रहे थे। जिससे सीढ़ियों की लगी रेलिंग टूट गई।

 798 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *