Ratlam:एसडीएम श्री जैन द्वारा किया गया राजस्व शिविरों और पंचायतों का निरीक्षण

  
Last Updated:  फ़रवरी 14, 2025 " 07:42 अपराह्न"

Sunilsingh parihar
सैलाना/रतलाम।
प्रशासन द्वारा सैलाना अनुभाग के प्रत्येक पंचायतों और ग्रामों में क्रमिक रूप से राजस्व विभाग और अन्य विभागों के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में राजस्व विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों को फील्ड में रहने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम से लेकर पटवारी तक का मैदानी अमला तत्परता से फील्ड में डटा हुआ है।
सैलाना SDM मनीष जैन ने आज इन शिविरों का ग्राम सालरा पाड़ा में आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मनीष कुमार जैन ने इन शिविरों में आम ग्रामीणों और किसानो से चर्चा की।

sdm श्री जैन ने किसानों ,ग्रामीणों से राजस्व विभाग द्वारा आयोजित इन शिविरों अपने राजस्व प्रकरणों था फौती नामांतरण, बंटवारा, नक्शा तरमीम, फार्मर रजिस्ट्री, खसरे का ईकेवायसी, प्रधानमंत्री सम्मान निधि आदि का निराकरण करवाने की अपील की। एसडीएम श्री जैन आज सैलाना तहसील के ग्राम कुंडा, कोटड़ा, मकोडियारुंडी, सरवन, भीलों की खेड़ी, बड़ीखुर्द, अमरगढ़, गराड़, सलवानिया आदि ग्रामों के भ्रमण पर रहें और इन शिविरों का निरीक्षण किया ।
क्षेत्र में पहुंचकर एसडीएम ने पटवारी से बी – 1 के वाचन के सम्बंध में जानकारी ली और शिविर में ग्रामीणों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने ग्रामीणों से पटवारी द्वारा किए जा रहे बी-1 के वाचन में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की तथा जो भूस्वामी मृत हो गए है, उनके नाम हटाकर उनके वारिस का नाम जुड़वाने,kyc संबंधित,किसान आई डी सहित अन्य राजस्व प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारीयो को दिए।

 840 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *