नगर परिषद का साधारण सम्मेलन, प्रस्ताव शासन कि ओर प्रेषित-
Last Updated: मार्च 8, 2020 " 03:43 पूर्वाह्न"
वर्ष 2020-21 के बजट में नगर के चौराहो पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव,
रतलाम:07 मार्च 2020 ( स्पष्ट खबर)/रतलाम जिले की नगर परिषद धामनोद का साधारण सम्मेलन नप अध्यक्ष विष्णु कारुलाल चव्हाण की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें 26 नामांतरण प्रकरणों, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित 31 हितग्राहियों का आवास, गो गौरा गली, सीतलामाता गली, गांधी चौक ईसरथूनी मार्ग का सी. सी रोड़ एवं भूतेश्वर मार्ग पर शेष रही सी. सी रोड़ , बस स्टैंड निर्माण कार्य की स्वीकृति हेतु प्रकरण शासन को प्रेषित करने, वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों की समयावधि बडा़ने , खेड़ा स्थित मैदान पर तीन दिवसीय सीतलामाता मेले का आयोजन दिनांक 21 से 23 मार्च तक करने जिसमें नागरिक मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक- नृत्य, आर्केस्ट्रा का आयोजन किये जाने , तथा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के हेतु नगर परिषद ने वर्ष 2020-21 के अपने बजट में नगर के प्रमुख चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, नवीन खेल मैदान पर खेल स्पर्धा का आयोजन कर मैदान का शुभारंभ किया जाने, चारभुजा मंदिर के नवनिर्माण हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने तथा बस स्टैंड पर शेष रही दुकानों की निलामी किये जाने की स्वीकृति बनी , नगर परिषद के साधारण सम्मेलन में परिषद के पदाधिकारीगण उपस्थित थे, यह जानकारी लक्ष्मीकांत शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी धामनोद ने प्रेस नोट के जारी कर दी ,