| भोपाल: 31-मार्च 2020(स्पष्ट खबर) |
| कृषक बन्धुओं को समसामयिक सलाह देते हुये कहा गया है कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस के प्रकोप से रखी जाने वाली सावधानियों को अपनाना होगा। इसके मद्देनजर कृषक बन्धु अपनी खड़ी फसलों की कटाई, गहाई करते समय मजदूर से मजदूर या परिवार के सदस्य से सदस्य की दूरी 1 से 1.5 मीटर बनाये रखे। साथ ही अपने मुंह पर मास्क/रूमाल व हाथों पर दस्तानों का प्रयोग अवश्य करें। जिससे कोरोना वायरस के खतरे से हम सभी बचे रह सके। कोरोना वायरस के मद्देनजर शासन, प्रशासन के द्वारा समय-समय पर दिये जा रहे निर्देशों का पालन आवश्यक है। अतः किसान भी अपने घर-खलिहान के आस-पास स्वच्छता बनाये रखें व बगैर आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकले। |
2,859 total views
Facebook Comments















