निशुल्क कपड़े के झोला बैग वितरित किए तथा प्लास्टिक थैलियों का उपयोग ना किए जाने की शपथ दिलाई गई-

  
Last Updated:  अगस्त 20, 2020 " 11:31 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद:20अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| गंदगी भारत छोड़ो अभियान के अंतर्गत आज नगर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग ना करने के बारे में नागरिकों को जागरूक कर गंदगी मुक्त शहर बनाने की अपील की गई|
शासन के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा के आदेश अनुसार नगर परिषद धामनोद एवं संस्था शिवांश ग्लोबल सॉल्यूशन द्वारा गंदगी भारत छोड़ो अभियान के अंतर्गत आज नगर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग ना करने के बारे में जागरूक कर गंदगी मुक्त शहर बनाने की अपील की एवं नगर परिषद द्वारा निशुल्क कपड़े के झोला बैग वितरित किए तथा प्लास्टिक थैलियों का उपयोग ना किए जाने की शपथ दिलाई गई व कोरोनावायरस के चलते बिना मास्क के घूमने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई जिसमें संजेश कुमार ,दिलीप छपरी निकुंज भट्ट ,शुभम वर्मा ,सचिन चौरे ,राम किशोर ,देवेंद्र भदौरिया आदि उपस्थित रहे|

बगैर मास्क के घूमने वालों पर चालानी कार्रवाई

 1,838 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *