श्रॆणी पुरालेख: देश

नागदा को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ

Last Updated:  शुक्रवार, जुलाई 10, 2026  7:13 अपराह्न

रतलाम(स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नागदा में केंद्रीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए यह दिन ऐतिहासिक है। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से नागदा एवं आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। पहले चरण में 200 सीटें विद्यालय में प्रथम चरण में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। प्रत्येक कक्षा और पढ़े

 138 total views

मध्य प्रदेश में निर्माण कार्यों में गड़बड़ी, 4 अफसरों को नोटिस, ठेकेदार का पंजीयन निलंबित

Last Updated:  गुरूवार, जुलाई 9, 2026  8:11 अपराह्न

MP: में निर्माण कार्यों में गड़बड़ी, 4 अफसरों को नोटिस, ठेकेदार का पंजीयन निलंबित भोपाल। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेशभर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए किए गए औचक निरीक्षण में बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर विभाग ने 4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, वहीं एक ठेकेदार फर्म का पंजीयन भी निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार गुणवत्ता सुनिश्चित करने और पढ़े

 222 total views

रतलाम/आकांक्षी विकासखंड बाजना के विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न

Last Updated:  गुरूवार,   7:17 अपराह्न

Ratlam: आकांक्षी विकासखंड में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ बेहतर कार्य करें* आकांक्षी विकासखंड बाजना के विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न रतलाम 9 जुलाई(स्पष्ट खबर)। सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने गुरुवार को आकांक्षी विकासखंड बाजना के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं निर्धारित संकेतकों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, कृषि, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के पैरामीटरवार कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों और पढ़े

 126 total views

रतलाम जिले में बीज उपचार दवा PCT-410 के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लागू

Last Updated:  बुधवार, जुलाई 8, 2026  9:24 अपराह्न

Ratlam : जिले में बीज उपचार दवा PCT-410 के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लागू रतलाम (स्पष्ट खबर)। किसानों की शिकायतों के आधार पर कृषि विभाग ने जिले में बीज उपचार दवा PCT-410 के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। लाइसेंस अथॉरिटी एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भगवान सिंह अर्गल ने बताया कि मेसर्स जय किसान फर्टिलाईजर, धराड़ एवं मेसर्स पाटीदार कृषि सेवा केन्द्र, मांगरोल द्वारा उक्त दवा का विक्रय किया गया था। और पढ़े

 415 total views

रतलाम/ स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें : अपर कलेक्टर श्री रावत

Last Updated:  बुधवार,   4:25 अपराह्न

बरसात में पुल-पुलियों पर पानी होने पर स्कूली वाहन न निकालें रतलाम (स्पष्ट खबर)। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर सभागार में जिले के स्कूल संचालकों एवं बस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, सीएसपी, जिला परिवहन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, डीसी होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी स्कूली वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, बीमा, परमिट, पीयूसी एवं अन्य आवश्यक अभिलेख अद्यतन और पढ़े

 136 total views

रतलाम/अपने नेतृत्व पर पूरा भरोसा रखे भाजपा कार्यकर्ता:- जयपाल सिंह चावडा

Last Updated:  सोमवार, जुलाई 6, 2026  8:47 अपराह्न

Ratlam:डाॅ. श्यामा  प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पक्ष मे जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न रतलाम,(स्पष्ट खबर)। भारतीय जनता पार्टी ने पितृपुरूष  डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वी जयंती पर संस्मरण पक्ष के तहत् रंगोली सभागार मे विशाल  जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इसे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश  अध्यक्ष जयपाल सिंह चावडा ने मुख्यवक्ता के रूप मे संबोधित किया। उन्होने कहा कि डाॅ. श्यामा  प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को जो दिशा  दिखाई थी, उसी पर चलते हुए देश  के यषस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पढ़े

 137 total views

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन पर प्रतिमाह 3 हजार रुपये पेंशन मिलेगी

Last Updated:  सोमवार,   8:07 अपराह्न

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन पर प्रतिमाह 3 हजार रुपये पेंशन मिलेगी रतलाम,(स्पष्ट खबर)। जिला श्रम पदाधिकारी प्रकाश डोडवे ने बताया कि श्रम विभाग की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत 15 हजार रुपये प्रतिमाह से कम आय वाले व्यक्ति जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के मध्य हो, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अन्तर्गत पात्र है। योजना में हितग्राहियों को अपनी आयु के अनुसार हर महीने 55 रुपये से लेकर 220 रुपये तक का योगदान करना होता और पढ़े

 202 total views

रतलाम/समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर मिशा सिंह ने दिए निर्देश, मानसून तैयारियों और विकास कार्यों पर दिया जोर

Last Updated:  सोमवार,   6:08 अपराह्न

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विभागवार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम ब्रजेंद्र कुमार रावत, आयुक्त नगर निगम अनिल भाना सहित जिले के विभिन्न एसडीएम एवं विभाग प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक के प्रमुख बिंदु एक पेड़ मां के और पढ़े

 145 total views

रतलाम/’खर्च 27 लाख, आय 22 हजार’ सरकारी खेती पर सवाल: पंचेड़ कृषि फार्म के खरीफ आंकड़े, प्रभारी बोले “बारिश और एवरेज की वजह”

Last Updated:  सोमवार,   9:49 पूर्वाह्न

खरीफ में घाटा, रबी में रिकॉर्ड: अधिकारी गिनाएं उपलब्धि, किसान पूछें हिसाब mk choudhary Mo.9826931916 रतलाम, (स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश के कृषि विभाग के शासकीय प्रक्षेत्रों की कार्यप्रणाली एक बार फिर चर्चा में है। उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास रतलाम के पत्र क्रमांक 1925 दिनांक 10/04/2026 के अनुसार रतलाम जिले के शासकीय कृषि प्रक्षेत्र पंचेड़ ने खरीफ 2025-26 में 27 लाख 47 हजार रुपये खर्च कर 22 हजार 262 रुपये की आय दर्ज की है। एक ओर जहां किसान और पढ़े

 656 total views

रतलाम में भूमि विवाद निपटारा शिविर: एक ही दिन में 630 शिकायतें मिलीं, 450 का मौके पर निराकरण

Last Updated:  रविवार, जुलाई 5, 2026  3:39 अपराह्न

Ratlam : भूमि विवाद निपटारा शिविर: एक ही दिन में 630 शिकायतें मिलीं, 450 का मौके पर निराकरण रतलाम, स्पष्ट खबर)। आमजन की भूमि संबंधी समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निराकरण करने के उद्देश्य से शनिवार 04 जुलाई 2026 को रतलाम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जिला स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार भा.पु.से. के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पंद्रो के और पढ़े

 230 total views

तय कीमत से ज्यादा पर बेची दवाएं तो लगेगा जुर्माना, DPCO में केंद्र का बड़ा बदलाव

Last Updated:  शनिवार, जुलाई 4, 2026  10:57 पूर्वाह्न

मरीजों को राहत: अब एक ही दवा के हर पैक की अलग कीमत तय कर सकेगी सरकार, दवा हुई सस्ती तो 2 हफ्ते में देनी होगी जानकारी, DPCO नियमों में संशोधन नई दिल्ली। आने वाले दिनों में मरीजों को सस्ती दवाएं मिल सकती हैं। केंद्र सरकार ने ड्रग्स (प्राइस कंट्रोल) ऑर्डर, 2013 में बड़े संशोधन किए हैं। रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग ने अधिसूचना जारी कर नए नियमों की जानकारी दी है। एक ही दवा, अलग-अलग पैक की और पढ़े

 192 total views

MP में मानसून सक्रिय, बड़वानी-खंडवा में रेड अलर्ट, 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Last Updated:  शनिवार,   9:51 पूर्वाह्न

भोपाल, 4 जुलाई(स्पष्ट खबर)। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बड़वानी और खंडवा जिलों के लिए सबसे गंभीर चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बड़वानी और खंडवा में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, आलीराजपुर, खरगोन, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा और और पढ़े

 286 total views

रतलाम/स्कूल बसों की फिटनेस और सुरक्षा उपकरणों की जांच, नियम उल्लंघन पर वसूला जुर्माना

Last Updated:  शनिवार,   8:34 पूर्वाह्न

स्कूल बसों की फिटनेस और सुरक्षा उपकरणों की जांच, नियम उल्लंघन पर वसूला जुर्माना रतलाम,(स्पष्ट खबर)।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशों के पालन में 03 जुलाई को जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लोरे एवं कार्यालयीन स्टॉफ द्वारा जिलें में स्थित स्कूलों में संचालित होने वाली बसों की चेकिंग की गई जिसमें स्कूल बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, पी.यू.सी., आपातकालीन खिड़की व दरवाजे, व्ही.एल.टी.डी. प्राथमिक उपचार पेटी, अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म सिस्टम, पैनिक बटन की जांच की गई एवं वाहन को चलवाया जाकर स्पीड गवर्नर को बारीकी से चेक किया और पढ़े

 207 total views

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों पर गैंगस्टर व बुलडोजर एक्शन की तैयारी, 80 लाख बरामद

Last Updated:  गुरूवार, जुलाई 2, 2026  6:07 अपराह्न

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों पर गैंगस्टर व बुलडोजर एक्शन की तैयारी, 80 लाख बरामद अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में शासन-प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने के साथ बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। अब तक 7 गिरफ्तार, 80 लाख बरामद ट्रस्ट सदस्य कृष्णमोहन की तहरीर पर 8 नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस ने रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, मनीष यादव, अनुकल्प और पढ़े

 223 total views

मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर होगी भर्ती; आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक

Last Updated:  गुरूवार,   5:09 अपराह्न

MP में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर होगी भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक भोपाल, (स्पष्ट खबर)। राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर पोषण प्रबंधन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं की बड़े पैमाने पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 2,548 पदों पर योग्य महिला अभ्यर्थियों की नियुक्तियां और पढ़े

 363 total views

MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 6 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Last Updated:  गुरूवार,   10:52 पूर्वाह्न

भोपाल (स्पष्ट खबर)। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। बुधवार को मानसून ने सागर और भोपाल संभाग के कई जिलों को कवर कर लिया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को इसके उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग के शेष हिस्सों में भी पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 4 से 8 इंच बारिश की संभावना मौसम विभाग ने और पढ़े

 410 total views

रतलाम/ बिना नंबर की बाइक से शराब तस्करी, सैलाना पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

Last Updated:  गुरूवार,   10:21 पूर्वाह्न

Ratlam:बिना नंबर की बाइक से शराब तस्करी, सैलाना पुलिस ने दबोचे दो आरोपी रतलाम/सैलाना(सुनील परिहार)। थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बोदिना फंटा क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 66 लीटर अवैध शराब एवं एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल जब्त की है। थाना प्रभारी पिंकी आकाश के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को भ्रमण के दौरान बोदिना फंटा पर मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरे में और पढ़े

 169 total views

रतलाम/बाल श्रम जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

Last Updated:  बुधवार, जुलाई 1, 2026  6:15 अपराह्न

Ratlam:बाल श्रम जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न रतलाम 1 जुलाई(स्पष्ट खबर)। जिला श्रम पदाधिकारी प्रकाश डुडवे ने बताया कि रतलाम जिले में बाल श्रम जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन न्यू कलेक्ट्रेट में किया गया। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन उपस्थित रही ।  जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि बालक और कुमार श्रम( प्रतिषेध और विनियमन ) अधिनियम 1986 संशोधन 2016 में और पढ़े

 138 total views

Narmadapuram: अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई, आदतन अतिक्रमणकारी भेजा गया जेल

नर्मदापुरम, (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में शासकीय एवं निजी भूमियों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। अनुविभाग सिवनी मालवा में जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा विजय राय ने बताया कि अभियान के तहत शासकीय भूमि से अवैध कब्जे हटाने के साथ-साथ निजी स्वामित्व की भूमि पर बलपूर्वक किए गए अवैध कब्जों में भी नियमानुसार सीमांकन, स्थलीय जांच एवं सक्षम न्यायालय के आदेशों के आधार पर बेदखली की कार्रवाई की जा रही है।

आदतन अतिक्रमणकारी पर कार्रवाई
शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया निवासी कृषक श्रीमती रेशमबाई की निजी कृषि भूमि पर हुकुम सिंह पिता रूपसिंह यदुवंशी द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा किया जा रहा था। राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में कई बार बेदखली कर पीड़ित कृषक को भूमि का कब्जा दिलाए जाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा पुनः अतिक्रमण किया जाता रहा।

न्यायालय के आदेशों की लगातार अवहेलना और आदतन अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम विजय राय ने मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 250(2) के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारी को विधिवत सिविल जेल भेज दिया।

अन्य गांवों में भी कार्रवाई जारी
एसडीएम विजय राय ने बताया कि शासकीय अथवा निजी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्राम चौतलाय, ग्वाड़ी, पीपलठोन एवं चापड़ाग्रहण सहित अन्य ग्रामों में भी शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सिविल जेल वारंट जारी किए गए हैं। पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई कर अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सिवनी मालवा में अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 341 total views

सीसीटीएनएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन: रतलाम पुलिस प्रदेश में प्रथम, एसपी अमित कुमार सम्मानित

Last Updated:  सोमवार, जून 29, 2026  12:15 अपराह्न

रतलाम (स्पष्ट खबर)। रतलाम पुलिस ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) के संचालन में प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2025 के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को शनिवार को सम्मानित किया गया। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे मिंटो हॉल में इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में CCTNS के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर और पढ़े

 165 total views