श्रॆणी पुरालेख: देश

कांग्रेस जनता की आवाज सड़क पर उठाएगी, प्रदेश में बनेगी अगली सरकार:हर्ष विजय गहलोत

Last Updated:  रविवार, जून 28, 2026  6:01 अपराह्न

रतलाम/सैलाना, सुनील सिंह परिहार(स्पष्ट खबर)। भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। किसानों को समय पर खाद बीज नहीं मिल रहे, परीक्षा पूर्व पेपर लीक हो रहे हैं और राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी से राम भक्तों की भावना आहत हुई है। कांग्रेस पार्टी जनता की लड़ाई सड़कों पर लड़ेगी। उक्त बात पूर्व विधायक और कांग्रेस के रतलाम Ratlam (ग्रामीण) जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने सैलाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। दिनांक और पढ़े

 231 total views

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुकरू में खेत में चलाया हल, किसानों का किया उत्साहवर्धन

Last Updated:  रविवार,   5:09 अपराह्न

Cm डॉ. मोहन यादव ने कुकरू में खेत में चलाया हल, किसानों का किया उत्साहवर्धन भोपाल (स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने अपने बैतूल (betul) प्रवास के दौरान रविवार को प्रसिद्ध हिल स्टेशन में ग्रामीण जीवन और कृषि संस्कृति से आत्मीय जुड़ाव का परिचय दिया। मुख्यमंत्री ने किसान सहादेव गायनी के खेत में पहुंचकर स्वयं हल चलाया और मक्का की बोवनी कर किसानों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर किसान सहादेव गायनी ने मुख्यमंत्री और पढ़े

 273 total views

Ratlam: सैलाना अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में अवैध हाथ भट्टी तथा देशी मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

Last Updated:  शनिवार, जून 27, 2026  8:57 अपराह्न

जिला रतलाम के वृत सैलाना अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में अवैध हाथ भट्टी तथा देशी मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही रतलाम(स्पष्ट खबर)।जिला रतलाम कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह के निर्देशन में तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज 27 जून को आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे द्वारा ग्राम रानीसिंग, लबानीपड़ा ,  कबूतरिया फांटा तथा रावटी में अवैध हाथ भट्टी मदिरा तथा देशी मदिरा बेचने और पढ़े

 219 total views

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त, 27 करोड़ की जमीन कराई मुक्त

Last Updated:  शुक्रवार, जून 26, 2026  11:45 अपराह्न

Bhopal में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त, 27 करोड़ की जमीन कराई मुक्त भोपाल, 26 जून (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को लगभग 27 करोड़ रुपये बाजार मूल्य की 3.16 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। अनुविभागीय अधिकारी विनोद सोनकिया के नेतृत्व में राजस्व दल ने एफटीएल से 33 मीटर के दायरे में हो रहे अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त किए। तहसीलदार हुजूर अतुल शर्मा, और पढ़े

 197 total views

रतलाम में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, लाइनमैन निलंबित, दो श्रमिक बर्खास्त

Last Updated:  शुक्रवार,   4:47 अपराह्न

Ratlam: मोहर्रम जुलूस में हादसा, हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन की मौत रतलाम(स्पष्ट खबर)। विकासखंड पिपलौदा के ग्राम हतनारा में गुरुवार रात मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस में शामिल ताजिया हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट फैलने से मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि हर साल मोहर्रम पर एहतियातन हाईटेंशन लाइन का पावर कट कर दिया जाता और पढ़े

 213 total views

रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय तस्कर से 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त

Last Updated:  शुक्रवार,   4:28 अपराह्न

Ratlam: मुखबिर की सूचना पर रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से नेटवर्क की जांच जारी रतलाम (स्पष्ट खबर )। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतलाम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना रिंगनोद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलोग्राम MD ड्रग्स बरामद की है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹1 करोड़ आंकी गई है। और पढ़े

 158 total views

मानसून 2-3 दिन में देगा MP में दस्तक, 42 जिलों में बारिश का अलर्ट

Last Updated:  गुरूवार, जून 25, 2026  6:27 अपराह्न

प्री-मानसून बारिश से तापमान गिरा, फिर भी सामान्य से 53% कम बरसात भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून प्रदेश की सीमा तक पहुंच चुका है और अगले दो से तीन दिनों में बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगा। प्री-मानसून बारिश का हाल मानसून से पहले प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को बालाघाट में सवा इंच और रायसेन में पौन इंच बारिश दर्ज की और पढ़े

 149 total views

Indore: फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर बड़ा एक्शन, 13 से अधिक संस्थान सील

Last Updated:  मंगलवार, जून 23, 2026  11:33 अपराह्न

इंदौर में फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर बड़ा एक्शन, 13 से अधिक संस्थान सील इंदौर, 23 जून (स्पष्ट खबर)। लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद इंदौर प्रशासन फायर सेफ्टी नियमों को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर सोमवार को शहर के कोचिंग सेंटरों, रेस्टोरेंट्स और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया गया। भंवरकुआं और गीता भवन क्षेत्र में एक ही दिन में 13 से अधिक संस्थानों पर कार्रवाई करते हुए और पढ़े

 232 total views

रतलाम जिले में 31 नए चिकित्सकों ने ज्वाइन किया

Last Updated:  मंगलवार,   6:42 अपराह्न

Ratlam :जिले में 31 नए चिकित्सकों ने ज्वाइन किया रतलाम(स्पष्ट खबर)। मध्य प्रदेश शासन आमजन को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अग्रसर है। इस क्रम में राज्य शासन द्वारा 33 नए चिकित्सकों को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित कर रतलाम जिले में पदस्थ किया गया, इनमें से कुल 31 चिकित्सा अधिकारी अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित हो चुके हैं। एक चिकित्सा अधिकारी वर्तमान में पीजी कर रहे हैं , इस कारण से सूचना देकर पीजी करने और पढ़े

 354 total views

रतलाम/कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई संपन्न, 203 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

Last Updated:  मंगलवार,   5:58 अपराह्न

Ratlam:कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई संपन्न, 203 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश रतलाम,(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनसे आवेदन प्राप्त किए। जनसुनवाई के दौरान कुल 203 आवेदन प्राप्त हुए। एडीएम डॉ श्रीवास्तव ने निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों से तत्काल निराकरण करवाया। शेष आवेदनों के संबंध में उन्होंने संबंधित विभाग प्रमुखों और पढ़े

 190 total views

रतलाम में कालिका माता मंदिर का होगा आधुनिकीकरण, महाकाल लोक से भी सुंदर बनेगा परिसर

Last Updated:  रविवार, जून 21, 2026  5:34 अपराह्न

Ratlam: कालिका माता मंदिर का होगा आधुनिकीकरण, महाकाल लोक से भी सुंदर बनेगा परिसर रतलाम, 21 जून(स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आध्यात्मिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। शहर के प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर परिसर को महाकाल लोक की तर्ज पर भव्य रूप दिया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप,(Chetanya Kashyap) महापौर और पढ़े

 257 total views

रतलाम में उत्साहपूर्वक मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, पोलो ग्राउंड में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

Last Updated:  रविवार,   5:22 अपराह्न

Ratlam:उत्साहपूर्वक मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, पोलो ग्राउंड में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम रतलाम, 21जून(स्पष्ट खबर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पोलो ग्राउंड में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल सहित जिले के आला अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रातः आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियों और नागरिकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक आशा दुबे एवं मुकेश राठौर ने विभिन्न योगासन व प्राणायाम का और पढ़े

 217 total views

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति श्रीमती मुर्मु

Last Updated:  रविवार,   4:00 अपराह्न

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति श्रीमती मुर्मु शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है योगसंपूर्ण विश्व में लोकप्रिय हो रहा है योगस्वस्थ तन, प्रसन्न मन और योग बने जीवन का धन : राज्यपाल श्री पटेल विश्‍व कल्‍याण का आधार है योग :मुख्‍यमंत्री डॉ. यादवयोगमय हुआ मध्‍यप्रदेश, 5000 साधकों ने किया योगाभ्‍यास भोपाल, 21 जून (स्पष्ट खबर)। राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस महान योग परंपरा का उत्सव मना रहे और पढ़े

 244 total views

रतलाम/कलेक्टर ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

Last Updated:  शनिवार, जून 20, 2026  8:20 अपराह्न

Ratlam: कलेक्टर ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया रतलाम 20 जून(स्पष्ट खबर)।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 21 जून रविवार को पोलो ग्राउंड रतलाम पर किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेतन्य काश्यप कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु मध्यम एवं उद्यम विभाग रहेगें। कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास हेतु ऑनलाइन लिंक https://forms.gle/nBTogifSWW616QZH6 पर सहभागिता पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है । जिला स्तरीय कार्यक्रम में रतलाम ग्रामीण एवं रतलाम शहर के लोग सहभागी रहेगें। जावरा क्षेत्र और पढ़े

 177 total views

रतलाम में प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, मंत्री काश्यप बोले- “यह आधुनिक युग की सबसे बड़ी जरूरत”

Last Updated:  शनिवार,   5:51 अपराह्न

Ratlam :प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, मंत्री काश्यप बोले- “यह आधुनिक युग की सबसे बड़ी जरूरत” रतलाम, 20 जून(स्पष्ट खबर)। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष घोषित किए जाने के तहत शुक्रवार को महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप रहे। मंत्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हर दिशा में सकारात्मक परिवर्तन और पढ़े

 227 total views

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी MP के मुख्य समारोह की मुख्य अतिथि

Last Updated:  शनिवार,   5:26 अपराह्न

योग से बनेगा स्वस्थ और विकसित भारत: CM डॉ. मोहन यादव भोपाल, 20 जून(स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि योग स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण का संदेश “समत्वं योग उच्यते” अर्थात संतुलन ही योग है, पूरे विश्व को संतुलित करने का सूत्र है। वहीं महर्षि पतंजलि ने “योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः” के माध्यम से मानव जीवन को और पढ़े

 264 total views

रतलाम/ डॉ किरण वाडिवा ने सीएमएचओ का पदभार ग्रहण किया

Last Updated:  शुक्रवार, जून 19, 2026  6:56 अपराह्न

Ratlam: डॉ किरण वाडिवा ने सीएमएचओ का पदभार ग्रहण किया रतलाम (स्पष्ट खबर)। राज्य शासन के निर्देश के क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडीवा ने पदभार ग्रहण किया। वे वरिष्ठ संयुक्त संचालक संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के पद पर पदस्थ थी। सीएमएचओ ने सबसे पहले कालिका माता मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की उसके बाद कार्यालय में आकर पदभार ग्रहण किया। उनके कार्यालय आगमन पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे, सिविल सर्जन डॉ ए और पढ़े

 273 total views

रतलाम/ सैलाना में गौवंश की निर्मम हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, वाहन जप्त

Last Updated:  गुरूवार, जून 18, 2026  6:29 अपराह्न

Ratlam:सैलाना में गौवंश की निर्मम हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, वाहन जप्त रतलाम/सैलाना। सैलाना थाना क्षेत्र में गौवंश की निर्मम हत्या कर अवशेष फेंकने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त कर लिया है। दोनों आरोपियों का गोवंश वध से जुड़ा पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। मामला क्या है दिनांक 17.06.2026 को राजवीर पिता दिलीप और पढ़े

 361 total views

रतलाम/घोषित मूल्य से अधिक मूल्य पर कोल्ड ड्रिंक पैकेज विक्रय करने पर, नापतौल विभाग ने दर्ज किये अपराध प्रकरण

Last Updated:  मंगलवार, जून 16, 2026  8:26 अपराह्न

नापतौल विभाग की बड़ी कार्रवाई: रतलाम-जावरा में MRP से अधिक दाम पर बेच रहे थे कोल्ड ड्रिंक, अपराध प्रकरण दर्ज  रतलाम 16 जून(स्पष्ट खबर)। नियंत्रक नापतौल मध्यप्रदेश भोपाल श्री ब्रजेश सक्सेना एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा दिए गए निर्देशो के पालन में निरीक्षक/सहायक नियंत्रक नापतौल विभाग भारत भूषण ने  विभागीय अधिनियम और नियमों के अंतर्गत विशेष जांच का पखवाड़ा बनाया गया । पखवाड़ा अंतर्गत दल द्वारा मे. दी फूड गार्डन, महू-नीमच रोड जावरा, मे. होटल श्री रामाय पैलेस महू-नीमच रोड़ जावरा, मे. शिवकृपा रेस्टोरेन्ट महू और पढ़े

 179 total views

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 165 आवेदन आए, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

Last Updated:  मंगलवार,   6:20 अपराह्न

Ratlam : कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 165 आवेदन आए, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश रतलाम,16 जून(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष रतलाम में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित हुई। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, जिला पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली जैन तथा एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और आवेदन लिए। जनसुनवाई में कुल 165 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने निराकरण योग्य प्रकरणों का मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों से तत्काल निराकरण कराया। शेष आवेदनों को समय सीमा में निपटाने और पढ़े

 199 total views