श्रॆणी पुरालेख: देश

रतलाम/ पार्टी के नेता बन गए , अब जनता के नेता बन जाओ:- संभाग प्रभारी सुरेश आर्य

Last Updated:  सोमवार, जून 15, 2026  6:36 अपराह्न

Ratlam: पार्टी के नेता बन गए , अब जनता के नेता बन जाओ:- संभाग प्रभारी सुरेश आर्य भाजपा की जिला बैठक मे आगामी कार्यक्रमों पर मंथन रतलाम 15 जून (स्पष्ट खबर)। भारतीय जनता पार्टी आज देश और दुनिया सबसे बड़ी पार्टी है। इसका सदस्य होना ही गर्व की बात है। भाजपा ने आपको पदाधिकारी के रूप मे नेता बना दिया है,अब संगठन सृजन कार्य पर सभी जनता के नेता बन जाओं। यह आव्हान भाजपा के संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने और पढ़े

 305 total views

रतलाम/ सर्राफा बाजार में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 6 सदस्य घातक हथियारों सहित गिरफ्तार

Last Updated:  रविवार, जून 14, 2026  8:53 अपराह्न

Ratlam:सर्राफा बाजार में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 6 सदस्य घातक हथियारों सहित गिरफ्तार रतलाम (स्पष्ट खबर)। स्टेशन रोड थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चांदनी चौक सर्राफा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में डकैती डालने की योजना बना रहे कुख्यात अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 6 सदस्यों को धारदार हथियारों और नकबजनी के औजारों के साथ गिरफ्तार किया है। गैंग का एक सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। और पढ़े

 351 total views

रतलाम/ सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  रविवार,   8:00 अपराह्न

Ratlam : चोरी गया ₹7,500 का माल बरामद, धारा 14 के तहत भी कार्रवाई रतलाम(स्पष्ट खबर)। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सांची मिल्क पार्लर में हुई चोरी का मात्र कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया ₹7,500 का मशरूका भी बरामद कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जून 2026 को फरियादी मनोज शर्मा निवासी ब्राह्मण गली, जावरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम और पढ़े

 249 total views

गेहूं खरीदी में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: सहायक आपूर्ति अधिकारी निलंबित, जिला आपूर्ति नियंत्रक हटाए गए

Last Updated:  रविवार,   12:07 अपराह्न

मंत्री राजपूत बोले, लापरवाही करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा भोपाल, (स्पष्ट खबर)। सागर (sagar) जिले में गेहूं खरीदी में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आने पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) ने कड़ी कार्रवाई की है। मंत्री के निर्देश पर सहायक आपूर्ति अधिकारी निशांत पांडे को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वहीं जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति बघेल को सागर जिले के प्रभार से हटाकर भोपाल मुख्यालय में और पढ़े

 231 total views

रतलाम/जनकल्याण शिविर में नागरिकों को मिली विभिन्न सेवाएं, बड़ी संख्या में हितग्राही हुए लाभान्वित

Last Updated:  शनिवार, जून 13, 2026  11:36 अपराह्न

Ratlam: जनकल्याण शिविर में नागरिकों को मिली विभिन्न सेवाएं, बड़ी संख्या में हितग्राही हुए लाभान्वित रतलाम, 13 जून(स्पष्ट खबर)। तहसील कार्यालय सैलाना परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर में आज दूसरे दिन भी शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराया एवं शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं सेवाओं में आधार संबंधित 303, जन्म प्रमाण पत्र 22, समग्र 4, जाति प्रमाण पत्र के 13, मूल निवासी 1, खाद्यान्न संबंधित और पढ़े

 213 total views

रतलाम/ सैलाना: संत की समाधि तोड़ने पर FIR, रजिस्ट्री रद्द करने की मांग को लेकर सर्व हिंदू समाज ने घंटाघर पर धरना दिया.. video

Last Updated:  गुरूवार, जून 11, 2026  6:21 अपराह्न

सुनील सिंह परिहाररतलाम सैलाना, 11 जून (स्पष्ट खबर)।नगर के वार्ड क्रमांक 09 बोरदिना मार्ग स्थित रामद्वारा आश्रम में स्व. संत श्री 1008 निर्मल राम शास्त्री की प्राचीन समाधि तोड़ने का मामला तूल पकड़ गया है। समाधि तोड़कर भूमि बेचने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद रविवार को सर्व हिंदू समाज ने घंटाघर चौराहे पर धरना देकर रामद्वारा की रजिस्ट्री निरस्त करने की मांग की। क्या है मामला? रामद्वारा के भक्त शिकायतकर्ता मदनलाल पिता भागीरथ और पढ़े

 579 total views

रतलाम/ डाक विभाग दे रहा है पोस्टल फ्रेंचाइजी 22 जून तक कर सकते हैं आवेदन

Last Updated:  बुधवार, जून 10, 2026  7:25 अपराह्न

Ratlam: डाक विभाग दे रहा है पोस्टल फ्रेंचाइजी 22 जून तक कर सकते हैं आवेदन  रतलाम 10 जून(स्पष्ट खबर)। अधीक्षक डाकघर रतलाम राजेश कुमावत ने बताया कि  डाक विभाग द्वारा आमजन तक डाक सेवाओं की पहुंच को अधिक सुलभ, प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से रतलाम डाक संभाग के अंतर्गत रतलाम, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिलों में स्पीड पोस्ट तथा पार्सल सेवाओं के विस्तार हेतु इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं से डाक फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।  भारतीय डाक विभाग देशभर में बुनियादी डाक और पढ़े

 273 total views

रतलाम/ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मंगलसूत्र चोरी, ₹70 हजार का माल बरामद

Last Updated:  बुधवार,   6:03 अपराह्न

साड़ी दुकान से झोला चुराने वाला आरोपी शिवपुर से गिरफ्तार, सीसीटीवी से मिली लीड रतलाम(स्पष्ट खबर)। थाना माणकचौक पुलिस ने साड़ी दुकान से महिला का सोने का मंगलसूत्र चुराने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से चोरी गया 70 हजार कीमत का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है। 9 जून को सोना पति मुन्नालाल पग्गी निवासी पग्गीपाड़ा, बिलपांक अपनी मां और काकी के साथ आभूषण खरीदने रतलाम आई थी। टूटा हुआ मंगलसूत्र गठवाकर और पढ़े

 279 total views

MP: विधायक का ऑटो पलटा, सिर में आई चोट, पूर्व मंत्री ने पहुंचाया अस्पताल

Last Updated:  बुधवार,   5:10 अपराह्न

भोपाल के 74 बंगला इलाके में मंदसौर के कांग्रेस विधायक विपिन जैन का ऑटो पलट गया। हादसे में उनके सिर में चोट आई है। पूर्व CM दिग्विजय सिंह समेत कई नेता हाल जानने अस्पताल पहुंचे। भोपाल,(स्पष्ट खबर)। राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। मंदसौर से कांग्रेस विधायक विपिन जैन का ऑटो 74 बंगला इलाके में एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में विधायक जैन घायल हो गए और उनके सिर से खून और पढ़े

 311 total views

रतलाम/ अवैध नलकूप खनन पर कार्रवाई, बोरवेल एवं कंप्रेशर मशीन जब्त

Last Updated:  मंगलवार, जून 9, 2026  8:56 अपराह्न

Ratlam :अवैध नलकूप खनन पर कार्रवाई, बोरवेल एवं कंप्रेशर मशीन जब्त रतलाम (स्पष्ट खबर)। एसडीएम आलोट रचना शर्मा ने बताया कि तहसील आलोट अंतर्गत ग्राम झांगरिया में अवैध रूप से नलकूप खनन किए जाने की सूचना पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके से बोरवेल मशीन एवं कंप्रेशर मशीन जब्त की गई। इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना आलोट में एफआईआर दर्ज कराई गई है।  195 total views

 195 total views

रतलाम / अवैध पेट्रोल विक्रय पर कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Last Updated:  मंगलवार,   8:41 अपराह्न

Ratlam: अवैध पेट्रोल विक्रय पर कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज रतलाम 9 जून(स्पष्ट खबर)। बाजना में सड़क किनारे अवैध रूप से पेट्रोल का भंडारण एवं विक्रय करने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराया है। कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं तहसीलदार बाजना के प्रतिवेदन पर थाना बाजना में लक्ष्मण प्रजापति निवासी बाजना के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह  द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में कार्यपालिक दंडाधिकारी अनुविभाग और पढ़े

 235 total views

रतलाम/ सेवानिवृत्त शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

Last Updated:  मंगलवार,   4:32 अपराह्न

रतलाम(स्पष्ट खबर)। लोकायुक्त (Lokayukta) संगठन की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उज्जैन संभाग की टीम को आज जावरा में बड़ी सफलता मिली। टीम ने संकुल केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमला नेहरू, जावरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 अनिल वर्मा को सेवानिवृत्त शिक्षक से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक लक्ष्मीनारायण लोट, निवासी विश्रामगृह के पीछे, जावरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपिपल्या से उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद से और पढ़े

 304 total views

रतलाम के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध हाथ भट्टी मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई

Last Updated:  सोमवार, जून 8, 2026  8:45 अपराह्न

Ratlam : ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध हाथ भट्टी मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई बंजली, सागौद और मथुरी में दबिश देकर दो प्रकरण किए दर्ज रतलाम, जून 8(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज 8 जून की शाम ग्राम बंजली, सागौद तथा मथुरी में अवैध हाथ भट्टी मदिरा बेचने वालो के विरुद्ध और पढ़े

 277 total views

रतलाम/ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 30 जून तक कार्य पूर्ण करे

Last Updated:  सोमवार,   7:42 अपराह्न

तालाब, बावड़ी और नालों की सफाई करवायें रतलाम 8 जून(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की। बैठक में आयुक्त नगर निगम अनिल भाना सहित संबंधित अधिकारी   उपस्थित थे। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किये जा रहें कार्याे की समीक्षा के दौरान  सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत लक्ष्य अनुसार स्वीकृत कार्य 30 जून तक पूर्ण कर पोर्टल और पढ़े

 152 total views

रतलाम/ आधी रात दबिश: JCB जब्त, माफिया तंत्र से जूझता खनिज अमला

Last Updated:  सोमवार,   7:03 अपराह्न

रतलाम(स्पष्ट खबर)। अवैध उत्खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग की रात्रिकालीन कार्रवाई लगातार जारी है। प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा रीना पाठक के निर्देशन में विभाग ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक और बड़ी कार्रवाई की। खनिज निरीक्षक देवेंद्र कुमार चिडार ने 8 जून की रात 1:30 बजे ग्राम तरखेड़ी, तहसील रतलाम ग्रामीण में दबिश दी। मौके पर पीली मिट्टी का अवैध उत्खनन कर रही एक JCB मशीन को रंगे हाथ पकड़ा गया। जब्त JCB को पुलिस थाना सरसी और पढ़े

 482 total views

प्रदेश स्तर पर ‘श्रेष्ठ निकाय 2024-25’ नगरपालिका को मिला ‘श्रेष्ठ निकाय’ सम्मान

Last Updated:  रविवार, जून 7, 2026  9:55 अपराह्न

भोपाल/नर्मदापुरम (स्पष्ट खबर)। पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले की सिवनी मालवा नगरपालिका को प्रदेश स्तर पर ‘श्रेष्ठ निकाय 2024-25’ श्रेणी में सम्‍मानित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह पुरस्कार प्रदान किया। नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे से सौजन्य भेंट की। आयुक्त भोंडवे ने और पढ़े

 148 total views

रतलाम/ 12 से 18 जून 2026 तक जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा

Last Updated:  रविवार,   8:49 अपराह्न

Ratlam : जिले के प्रत्येक विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय मुख्यालय पर तीन दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा रतलाम, 07 जून/(स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, भोपाल के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून  के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में रतलाम जिले के प्रत्येक विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर दिनांक 12 जून से 18 जून 2026 तक तीन और पढ़े

 225 total views

मध्यप्रदेश में शिक्षकों व कर्मचारियों के स्थानांतरण आवेदन 3 से 8 जून तक

Last Updated:  शुक्रवार, जून 5, 2026  11:50 अपराह्न

e-HRMS पोर्टल पर होगी प्रक्रिया रतलाम 05 जून(स्पष्ट खबर)। राज्य शासन की स्थानांतरण नीति 2026-27 के तहत जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने स्थानांतरण आवेदनों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्वैच्छिक स्थानांतरण के आवेदन 3 जून से 8 जून तक e-HRMS पोर्टल पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक स्थानांतरण के लिए अधिकतम 15 कार्यालयों/संस्थाओं का चयन कर सकेंगे। आवेदन में दर्शाए गए कारणों के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज पीडीएफ स्वरूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा, जिनका आकार अधिकतम 2 एमबी निर्धारित किया गया और पढ़े

 203 total views

रतलाम/ ई-गवर्नेंस की नई पहल: ग्रामीण SDM कोर्ट में अब वकीलों को व्हाट्सएप पर मिलेगी केस लिस्ट

Last Updated:  शुक्रवार,   11:13 अपराह्न

Ratlam:कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर शुरू हुई व्यवस्था, वकीलों का समय बचेगा रतलाम, 5 जून(स्पष्ट खबर)। जिले में प्रशासनिक सुधार और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में ग्रामीण एसडीएम न्यायालय ने बड़ी पहल की है। अब न्यायालय की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे वकीलों को प्रतिदिन की काज लिस्ट सीधे व्हाट्सएप ग्रुप पर मिलेगी। एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर ने बताया कि इस नवाचार के तहत अब न्यायालय और पढ़े

 231 total views

रतलाम/ खनिज विभाग ने मध्यरात्रि को अवैध मुरम उत्खनन पर मारा छापा, जेसीबी-डंपर जब्त.. video

Last Updated:  शुक्रवार,   7:06 अपराह्न

Ratlam : ग्राम ऊपरवाड़ा में मध्यरात्रि को अवैध मुरम उत्खनन पर छापा, जेसीबी-डंपर जब्त रतलाम(स्पष्ट खबर)। जिले में खनिज माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए खनिज विभाग ने गुरुवार शुक्रवार को मध्यरात्रि में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम ऊपरवाड़ा में शासकीय भूमि से अवैध रूप से खनिज मुरम का उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन एवं एक डंपर को रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा रीना पाठक के निर्देशन में खनि निरीक्षक शंकर कनेश एवं देवेन्द्र कुमार चिड़ार की और पढ़े

 393 total views