श्रॆणी पुरालेख: क्राइम

रतलाम/ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों से घी जब्त

Last Updated:  बुधवार, अगस्त 19, 2026  11:33 पूर्वाह्न

Ratlam:रावटी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों से घी जब्त तीनों प्रतिष्ठानों से घी के नमूने जांच हेतु लिए, कुल 133 किलोग्राम घी जब्त रतलाम (स्पष्ट खबर)।उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया द्वारा रावटी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर घी के नमूने जांच और पढ़े

 192 total views

Ratlam : पुलिस की बड़ी सफलता- सराफा व्यापारी से हुई करोड़ों की लूट का 48 घंटे में खुलासा, 06 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  रविवार, अगस्त 16, 2026  8:13 अपराह्न

300 से अधिक CCTV फुटेज एवं साइबर-तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंची पुलिस लूटे गए सोने के 238 नग जेवरात, वजन 4.167 किलोग्राम तथा चांदी के 183 नग जेवरात, वजन 4.047 किलोग्राम डिब्बों सहित बरामद रतलाम(स्पष्ट खबर)। रतलाम पुलिस ने थाना बिलपांक क्षेत्र में सराफा व्यापारी के साथ हुई बड़ी लूट की घटना का त्वरित एवं सफल पर्दाफाश करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.167 किलोग्राम सोने के आभूषण एवं और पढ़े

 254 total views

थाना सैलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 79 हजार का मशरूका जब्त

Last Updated:  मंगलवार, अगस्त 11, 2026  9:21 अपराह्न

Ratlam:थाना सैलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 79 हजार का मशरूका जब्त रतलाम, 11 अगस्त(स्पष्ट खबर)। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैलाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो एवं एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी और पढ़े

 382 total views

MP के 16 जिलों में बिजली उपभोक्ताओं को साइबर ठगी का अलर्ट, फर्जी कॉल-मैसेज से रहें सावधान

Last Updated:  मंगलवार,   12:29 अपराह्न

भोपाल,(स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने प्रदेश के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को साइबर ठगी के प्रति सचेत किया है। कंपनी ने कहा है कि ठग बिजली कनेक्शन काटने और बकाया बिल के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। कंपनी के अनुसार, साइबर अपराधी उपभोक्ताओं को फोन कॉल और SMS/WhatsApp मैसेज भेजकर तत्काल भुगतान करने का दबाव बना रहे हैं। ये लोग कनेक्शन काटने की धमकी देकर नकली लिंक पर क्लिक करवाते हैं या और पढ़े

 212 total views

रतलाम/राशन दुकान में खाद्यान्न स्टॉक में गड़बड़ी पर चार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

Last Updated:  शनिवार, अगस्त 8, 2026  8:55 अपराह्न

Ratlam: गढ़ीगमना राशन दुकान में खाद्यान्न स्टॉक में गड़बड़ी पर चार के विरुद्ध  एफआईआर दर्ज रतलाम 8 अगस्त(स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के तहत संचालित वाहन से गेहूं ले जाने तथा उचित मूल्य दुकान के राशन स्टॉक में अनियमितता पाए जाने के मामले में अनुबंधित वाहन के मालिक अनीस भगोरा, वाहन चालक मोहन चरपोटा तथा उचित मूल्य दुकान गढ़ीगमना की विक्रेता रीना पति मुकेश टांक एवं मुकेश टांक पिता शंकर टांक के विरुद्ध पुलिस थाना बाजना में एफआईआर दर्ज की गई है। और पढ़े

 447 total views

रतलाम/आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मायाखेड़ा-बागाखेड़ा से 38 लीटर कच्ची शराब और 2200 किलो महुआ लाहन जब्त, 8 प्रकरण दर्ज

Last Updated:  शनिवार, अगस्त 1, 2026  1:34 अपराह्न

रतलाम, जावरा (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जावरा क्षेत्र के ग्राम मायाखेड़ा एवं बागाखेड़ा में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती वंदना अग्रवाल तथा पुष्पराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों गांवों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 38 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची मदिरा एवं 2,200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। और पढ़े

 151 total views

रतलाम में अवैध खनन का काला सच: छापे से 30 मिनट पहले लीक हो जाती है पूरी प्लानिंग

Last Updated:  शुक्रवार, जुलाई 31, 2026  12:00 अपराह्न

Ratlam: जेसीबी- डंपर से सरकारी जमीन से खनन चोरी, माफिया का खुफिया नेटवर्क कर रहा अधिकारियों की जासूसी सैलाना बायपास पर सीएम राइज स्कूल के पीछे बड़े-बड़े गड्ढे, छापे से 30 मिनट पहले लीक हो जाती है पूरी प्लानिंग रतलाम,(स्पष्ट खबर)। सरकार एक ओर खनिज संपदा के अवैध दोहन पर रोक लगाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर रतलाम जिले के सैलाना बायपास क्षेत्र में खनन माफिया पूरी बेखौफी के साथ सरकारी जमीन को खोखला कर रहे और पढ़े

 534 total views

रतलाम/अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई

Last Updated:  मंगलवार, जुलाई 28, 2026  7:50 अपराह्न

Ratlam: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई रतलाम, (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त विकास मंडलोई के मार्गदर्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम ने सैलाना वृत्त एवं रावटी क्षेत्र के मुखर्जी नगर, नायन बीड़, चैनपुरा तथा सेमलखेड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में ढाबों एवं किराना दुकानों पर सघन तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे एवं पुष्पराज चौहान ने 25 पाव देशी प्लेन और पढ़े

 218 total views

रतलाम में अवैध खनन पर शिकंजा: नवागत खनिज अधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई, डम्पर-जेसीबी-ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त

Last Updated:  मंगलवार, जुलाई 21, 2026  12:39 पूर्वाह्न

Ratlam : अवैध खनन पर शिकंजा: नवागत खनि अधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई, डम्पर-जेसीबी-ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त रतलाम,(स्पष्ट खबर)। जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से खनिज विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। नव नियुक्त खनिज अधिकारी संजीत कुमार धुर्वे ने कार्यभार संभालते ही अपनी टीम के साथ मैदान में उतरकर दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर एक डम्पर, एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया। खनिज अधिकारी और पढ़े

 242 total views

रतलाम/सैलाना पुलिस ने चोरी की बाइक सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Last Updated:  गुरूवार, जुलाई 16, 2026  7:30 अपराह्न

Ratlam:सैलाना पुलिस ने चोरी की बाइक सहित आरोपी को किया गिरफ्तार सुनील सिंह परिहार रतलाम,(स्पष्ट खबर)। थाना सैलाना पुलिस ने 11 जुलाई को घंटाघर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार ग्राम गोवर्धनपुरा निवासी फरियादी अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर MP-43-ZM-2366 से खाद खरीदने सैलाना आया था। सुबह 11 बजे घंटाघर गेट के पास बाइक खड़ी कर वह खाद लेने गया था। लौटने पर और पढ़े

 281 total views

रतलाम/सैलाना के होटल-ढाबों में खुलेआम बिक रही थी अवैध शराब, आबकारी की दबिश में 3 पर केस

Last Updated:  बुधवार, जुलाई 15, 2026  10:56 अपराह्न

Ratlam :सैलाना के होटल-ढाबों में खुलेआम बिक रही थी अवैध शराब, आबकारी की दबिश में 3 पर केस रतलाम,15 जुलाई (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेश के बाद आबकारी विभाग ने सैलाना क्षेत्र के होटल-ढाबों पर शिकंजा कसा है। ग्राहकों को खान-पान, चाय-नाश्ते के साथ परोसी जा रही अवैध शराब का भंडाफोड़ हुआ है। प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त विकास मण्डलोई के निर्देश पर और सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को सैलाना और पढ़े

 594 total views

रतलाम/खाचरोद जेल से फरार बलात्कार के आरोपी को खारवा चौकी पुलिस ने हथियार सहित दबोचा

Last Updated:  सोमवार, जुलाई 13, 2026  1:11 अपराह्न

Ratlam: खाचरोद जेल से फरार बलात्कार के आरोपी को खारवा चौकी पुलिस ने हथियार सहित दबोचा रतलाम। खाचरोद जेल से 25 दिसंबर 2025 को फरार हुए तीन विचाराधीन कैदियों में से एक 5000 रुपये के इनामी आरोपी को ताल थाना क्षेत्र की खारवा चौकी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार भी जप्त की गई है। पुलिस के अनुसार दिनांक 25.12.2025 को खाचरोद जेल से गोपाल पिता बापूलाल कीर, गोविंदराम और पढ़े

 127 total views

शाजापुर पुलिस ने डकैती की तैयारी विफल की लूट का सोना-चांदी, कार सहित लगभग 16 लाख 50 हजार रूपये से अधिक की संपत्ति जब्त 5 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  रविवार, जुलाई 12, 2026  7:56 अपराह्न

शाजापुर (स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शाजापुर जिले की मक्सी थाना पुलिस ने डकैती की एक बड़ी वारदात होने से पहले ही विफल करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से पूर्व में हुई लूट का लगभग 4 लाख 50 हजार मूल्य का सोना-चांदी, डकैती की तैयारी में प्रयुक्त कार, गैस कटर सहित लगभग 16 लाख 50 हजार रुपए और पढ़े

 141 total views

मध्य प्रदेश में निर्माण कार्यों में गड़बड़ी, 4 अफसरों को नोटिस, ठेकेदार का पंजीयन निलंबित

Last Updated:  गुरूवार, जुलाई 9, 2026  8:11 अपराह्न

MP: में निर्माण कार्यों में गड़बड़ी, 4 अफसरों को नोटिस, ठेकेदार का पंजीयन निलंबित भोपाल। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेशभर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए किए गए औचक निरीक्षण में बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर विभाग ने 4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, वहीं एक ठेकेदार फर्म का पंजीयन भी निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार गुणवत्ता सुनिश्चित करने और पढ़े

 219 total views

रतलाम जिले में बीज उपचार दवा PCT-410 के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लागू

Last Updated:  बुधवार, जुलाई 8, 2026  9:24 अपराह्न

Ratlam : जिले में बीज उपचार दवा PCT-410 के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लागू रतलाम (स्पष्ट खबर)। किसानों की शिकायतों के आधार पर कृषि विभाग ने जिले में बीज उपचार दवा PCT-410 के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। लाइसेंस अथॉरिटी एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भगवान सिंह अर्गल ने बताया कि मेसर्स जय किसान फर्टिलाईजर, धराड़ एवं मेसर्स पाटीदार कृषि सेवा केन्द्र, मांगरोल द्वारा उक्त दवा का विक्रय किया गया था। और पढ़े

 411 total views

रतलाम में भूमि विवाद निपटारा शिविर: एक ही दिन में 630 शिकायतें मिलीं, 450 का मौके पर निराकरण

Last Updated:  रविवार, जुलाई 5, 2026  3:39 अपराह्न

Ratlam : भूमि विवाद निपटारा शिविर: एक ही दिन में 630 शिकायतें मिलीं, 450 का मौके पर निराकरण रतलाम, स्पष्ट खबर)। आमजन की भूमि संबंधी समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निराकरण करने के उद्देश्य से शनिवार 04 जुलाई 2026 को रतलाम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जिला स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार भा.पु.से. के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पंद्रो के और पढ़े

 228 total views

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों पर गैंगस्टर व बुलडोजर एक्शन की तैयारी, 80 लाख बरामद

Last Updated:  गुरूवार, जुलाई 2, 2026  6:07 अपराह्न

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों पर गैंगस्टर व बुलडोजर एक्शन की तैयारी, 80 लाख बरामद अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में शासन-प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने के साथ बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। अब तक 7 गिरफ्तार, 80 लाख बरामद ट्रस्ट सदस्य कृष्णमोहन की तहरीर पर 8 नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस ने रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, मनीष यादव, अनुकल्प और पढ़े

 220 total views

रतलाम/ बिना नंबर की बाइक से शराब तस्करी, सैलाना पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

Last Updated:  गुरूवार,   10:21 पूर्वाह्न

Ratlam:बिना नंबर की बाइक से शराब तस्करी, सैलाना पुलिस ने दबोचे दो आरोपी रतलाम/सैलाना(सुनील परिहार)। थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बोदिना फंटा क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 66 लीटर अवैध शराब एवं एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल जब्त की है। थाना प्रभारी पिंकी आकाश के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को भ्रमण के दौरान बोदिना फंटा पर मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरे में और पढ़े

 168 total views

Narmadapuram: अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई, आदतन अतिक्रमणकारी भेजा गया जेल

नर्मदापुरम, (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में शासकीय एवं निजी भूमियों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। अनुविभाग सिवनी मालवा में जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा विजय राय ने बताया कि अभियान के तहत शासकीय भूमि से अवैध कब्जे हटाने के साथ-साथ निजी स्वामित्व की भूमि पर बलपूर्वक किए गए अवैध कब्जों में भी नियमानुसार सीमांकन, स्थलीय जांच एवं सक्षम न्यायालय के आदेशों के आधार पर बेदखली की कार्रवाई की जा रही है।

आदतन अतिक्रमणकारी पर कार्रवाई
शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया निवासी कृषक श्रीमती रेशमबाई की निजी कृषि भूमि पर हुकुम सिंह पिता रूपसिंह यदुवंशी द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा किया जा रहा था। राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में कई बार बेदखली कर पीड़ित कृषक को भूमि का कब्जा दिलाए जाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा पुनः अतिक्रमण किया जाता रहा।

न्यायालय के आदेशों की लगातार अवहेलना और आदतन अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम विजय राय ने मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 250(2) के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारी को विधिवत सिविल जेल भेज दिया।

अन्य गांवों में भी कार्रवाई जारी
एसडीएम विजय राय ने बताया कि शासकीय अथवा निजी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्राम चौतलाय, ग्वाड़ी, पीपलठोन एवं चापड़ाग्रहण सहित अन्य ग्रामों में भी शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सिविल जेल वारंट जारी किए गए हैं। पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई कर अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सिवनी मालवा में अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 332 total views

Ratlam: सैलाना अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में अवैध हाथ भट्टी तथा देशी मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

Last Updated:  शनिवार, जून 27, 2026  8:57 अपराह्न

जिला रतलाम के वृत सैलाना अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में अवैध हाथ भट्टी तथा देशी मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही रतलाम(स्पष्ट खबर)।जिला रतलाम कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह के निर्देशन में तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज 27 जून को आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे द्वारा ग्राम रानीसिंग, लबानीपड़ा ,  कबूतरिया फांटा तथा रावटी में अवैध हाथ भट्टी मदिरा तथा देशी मदिरा बेचने और पढ़े

 217 total views