MP: में निर्माण कार्यों में गड़बड़ी, 4 अफसरों को नोटिस, ठेकेदार का पंजीयन निलंबित भोपाल। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेशभर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए किए गए औचक निरीक्षण में बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर विभाग ने 4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, वहीं एक ठेकेदार फर्म का पंजीयन भी निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार गुणवत्ता सुनिश्चित करने और पढ़े
Ratlam: आकांक्षी विकासखंड में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ बेहतर कार्य करें* आकांक्षी विकासखंड बाजना के विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न रतलाम 9 जुलाई(स्पष्ट खबर)। सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने गुरुवार को आकांक्षी विकासखंड बाजना के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं निर्धारित संकेतकों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, कृषि, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के पैरामीटरवार कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों और पढ़े
बरसात में पुल-पुलियों पर पानी होने पर स्कूली वाहन न निकालें रतलाम (स्पष्ट खबर)। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर सभागार में जिले के स्कूल संचालकों एवं बस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, सीएसपी, जिला परिवहन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, डीसी होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी स्कूली वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, बीमा, परमिट, पीयूसी एवं अन्य आवश्यक अभिलेख अद्यतन और पढ़े
रतलाम,(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विभागवार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम ब्रजेंद्र कुमार रावत, आयुक्त नगर निगम अनिल भाना सहित जिले के विभिन्न एसडीएम एवं विभाग प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक के प्रमुख बिंदु एक पेड़ मां के और पढ़े
Ratlam : भूमि विवाद निपटारा शिविर: एक ही दिन में 630 शिकायतें मिलीं, 450 का मौके पर निराकरण रतलाम, स्पष्ट खबर)। आमजन की भूमि संबंधी समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निराकरण करने के उद्देश्य से शनिवार 04 जुलाई 2026 को रतलाम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जिला स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार भा.पु.से. के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पंद्रो के और पढ़े
Last Updated: शनिवार,
जुलाई 4, 2026
9:51 पूर्वाह्न
भोपाल, 4 जुलाई(स्पष्ट खबर)। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बड़वानी और खंडवा जिलों के लिए सबसे गंभीर चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बड़वानी और खंडवा में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, आलीराजपुर, खरगोन, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा और और पढ़े
स्कूल बसों की फिटनेस और सुरक्षा उपकरणों की जांच, नियम उल्लंघन पर वसूला जुर्माना रतलाम,(स्पष्ट खबर)।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशों के पालन में 03 जुलाई को जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लोरे एवं कार्यालयीन स्टॉफ द्वारा जिलें में स्थित स्कूलों में संचालित होने वाली बसों की चेकिंग की गई जिसमें स्कूल बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, पी.यू.सी., आपातकालीन खिड़की व दरवाजे, व्ही.एल.टी.डी. प्राथमिक उपचार पेटी, अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म सिस्टम, पैनिक बटन की जांच की गई एवं वाहन को चलवाया जाकर स्पीड गवर्नर को बारीकी से चेक किया और पढ़े
MP में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर होगी भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक भोपाल, (स्पष्ट खबर)। राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर पोषण प्रबंधन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं की बड़े पैमाने पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 2,548 पदों पर योग्य महिला अभ्यर्थियों की नियुक्तियां और पढ़े
भोपाल (स्पष्ट खबर)। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। बुधवार को मानसून ने सागर और भोपाल संभाग के कई जिलों को कवर कर लिया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को इसके उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग के शेष हिस्सों में भी पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 4 से 8 इंच बारिश की संभावना मौसम विभाग ने और पढ़े
Ratlam:बाल श्रम जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न रतलाम 1 जुलाई(स्पष्ट खबर)। जिला श्रम पदाधिकारी प्रकाश डुडवे ने बताया कि रतलाम जिले में बाल श्रम जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन न्यू कलेक्ट्रेट में किया गया। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन उपस्थित रही । जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि बालक और कुमार श्रम( प्रतिषेध और विनियमन ) अधिनियम 1986 संशोधन 2016 में और पढ़े
Narmadapuram: अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई, आदतन अतिक्रमणकारी भेजा गया जेल
नर्मदापुरम, (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में शासकीय एवं निजी भूमियों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। अनुविभाग सिवनी मालवा में जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा विजय राय ने बताया कि अभियान के तहत शासकीय भूमि से अवैध कब्जे हटाने के साथ-साथ निजी स्वामित्व की भूमि पर बलपूर्वक किए गए अवैध कब्जों में भी नियमानुसार सीमांकन, स्थलीय जांच एवं सक्षम न्यायालय के आदेशों के आधार पर बेदखली की कार्रवाई की जा रही है।
आदतन अतिक्रमणकारी पर कार्रवाई शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया निवासी कृषक श्रीमती रेशमबाई की निजी कृषि भूमि पर हुकुम सिंह पिता रूपसिंह यदुवंशी द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा किया जा रहा था। राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में कई बार बेदखली कर पीड़ित कृषक को भूमि का कब्जा दिलाए जाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा पुनः अतिक्रमण किया जाता रहा।
न्यायालय के आदेशों की लगातार अवहेलना और आदतन अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम विजय राय ने मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 250(2) के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारी को विधिवत सिविल जेल भेज दिया।
अन्य गांवों में भी कार्रवाई जारी एसडीएम विजय राय ने बताया कि शासकीय अथवा निजी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्राम चौतलाय, ग्वाड़ी, पीपलठोन एवं चापड़ाग्रहण सहित अन्य ग्रामों में भी शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सिविल जेल वारंट जारी किए गए हैं। पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई कर अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सिवनी मालवा में अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
रतलाम (स्पष्ट खबर)। रतलाम पुलिस ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) के संचालन में प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2025 के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को शनिवार को सम्मानित किया गया। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे मिंटो हॉल में इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में CCTNS के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर और पढ़े
Ratlam: मोहर्रम जुलूस में हादसा, हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन की मौत रतलाम(स्पष्ट खबर)। विकासखंड पिपलौदा के ग्राम हतनारा में गुरुवार रात मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस में शामिल ताजिया हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट फैलने से मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि हर साल मोहर्रम पर एहतियातन हाईटेंशन लाइन का पावर कट कर दिया जाता और पढ़े
Ratlam:कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई संपन्न, 203 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश रतलाम,(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनसे आवेदन प्राप्त किए। जनसुनवाई के दौरान कुल 203 आवेदन प्राप्त हुए। एडीएम डॉ श्रीवास्तव ने निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों से तत्काल निराकरण करवाया। शेष आवेदनों के संबंध में उन्होंने संबंधित विभाग प्रमुखों और पढ़े
Ratlam:उत्साहपूर्वक मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, पोलो ग्राउंड में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम रतलाम, 21जून(स्पष्ट खबर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पोलो ग्राउंड में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल सहित जिले के आला अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रातः आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियों और नागरिकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक आशा दुबे एवं मुकेश राठौर ने विभिन्न योगासन व प्राणायाम का और पढ़े
Ratlam: कलेक्टर ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया रतलाम 20 जून(स्पष्ट खबर)।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 21 जून रविवार को पोलो ग्राउंड रतलाम पर किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेतन्य काश्यप कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु मध्यम एवं उद्यम विभाग रहेगें। कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास हेतु ऑनलाइन लिंक https://forms.gle/nBTogifSWW616QZH6 पर सहभागिता पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है । जिला स्तरीय कार्यक्रम में रतलाम ग्रामीण एवं रतलाम शहर के लोग सहभागी रहेगें। जावरा क्षेत्र और पढ़े
Ratlam :प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, मंत्री काश्यप बोले- “यह आधुनिक युग की सबसे बड़ी जरूरत” रतलाम, 20 जून(स्पष्ट खबर)। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष घोषित किए जाने के तहत शुक्रवार को महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप रहे। मंत्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हर दिशा में सकारात्मक परिवर्तन और पढ़े
Ratlam: डॉ किरण वाडिवा ने सीएमएचओ का पदभार ग्रहण किया रतलाम (स्पष्ट खबर)। राज्य शासन के निर्देश के क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडीवा ने पदभार ग्रहण किया। वे वरिष्ठ संयुक्त संचालक संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के पद पर पदस्थ थी। सीएमएचओ ने सबसे पहले कालिका माता मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की उसके बाद कार्यालय में आकर पदभार ग्रहण किया। उनके कार्यालय आगमन पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे, सिविल सर्जन डॉ ए और पढ़े
नापतौल विभाग की बड़ी कार्रवाई: रतलाम-जावरा में MRP से अधिक दाम पर बेच रहे थे कोल्ड ड्रिंक, अपराध प्रकरण दर्ज रतलाम 16 जून(स्पष्ट खबर)। नियंत्रक नापतौल मध्यप्रदेश भोपाल श्री ब्रजेश सक्सेना एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा दिए गए निर्देशो के पालन में निरीक्षक/सहायक नियंत्रक नापतौल विभाग भारत भूषण ने विभागीय अधिनियम और नियमों के अंतर्गत विशेष जांच का पखवाड़ा बनाया गया । पखवाड़ा अंतर्गत दल द्वारा मे. दी फूड गार्डन, महू-नीमच रोड जावरा, मे. होटल श्री रामाय पैलेस महू-नीमच रोड़ जावरा, मे. शिवकृपा रेस्टोरेन्ट महू और पढ़े
Ratlam : कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 165 आवेदन आए, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश रतलाम,16 जून(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष रतलाम में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित हुई। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, जिला पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली जैन तथा एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और आवेदन लिए। जनसुनवाई में कुल 165 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने निराकरण योग्य प्रकरणों का मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों से तत्काल निराकरण कराया। शेष आवेदनों को समय सीमा में निपटाने और पढ़े