श्रॆणी पुरालेख: राज्य

गेहूं खरीदी में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: सहायक आपूर्ति अधिकारी निलंबित, जिला आपूर्ति नियंत्रक हटाए गए

Last Updated:  रविवार, जून 14, 2026  12:07 अपराह्न

मंत्री राजपूत बोले, लापरवाही करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा भोपाल, (स्पष्ट खबर)। सागर (sagar) जिले में गेहूं खरीदी में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आने पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) ने कड़ी कार्रवाई की है। मंत्री के निर्देश पर सहायक आपूर्ति अधिकारी निशांत पांडे को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वहीं जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति बघेल को सागर जिले के प्रभार से हटाकर भोपाल मुख्यालय में और पढ़े

 190 total views

रतलाम/जनकल्याण शिविर में नागरिकों को मिली विभिन्न सेवाएं, बड़ी संख्या में हितग्राही हुए लाभान्वित

Last Updated:  शनिवार, जून 13, 2026  11:36 अपराह्न

Ratlam: जनकल्याण शिविर में नागरिकों को मिली विभिन्न सेवाएं, बड़ी संख्या में हितग्राही हुए लाभान्वित रतलाम, 13 जून(स्पष्ट खबर)। तहसील कार्यालय सैलाना परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर में आज दूसरे दिन भी शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराया एवं शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं सेवाओं में आधार संबंधित 303, जन्म प्रमाण पत्र 22, समग्र 4, जाति प्रमाण पत्र के 13, मूल निवासी 1, खाद्यान्न संबंधित और पढ़े

 188 total views

रतलाम/ सैलाना: संत की समाधि तोड़ने पर FIR, रजिस्ट्री रद्द करने की मांग को लेकर सर्व हिंदू समाज ने घंटाघर पर धरना दिया.. video

Last Updated:  गुरूवार, जून 11, 2026  6:21 अपराह्न

सुनील सिंह परिहाररतलाम सैलाना, 11 जून (स्पष्ट खबर)।नगर के वार्ड क्रमांक 09 बोरदिना मार्ग स्थित रामद्वारा आश्रम में स्व. संत श्री 1008 निर्मल राम शास्त्री की प्राचीन समाधि तोड़ने का मामला तूल पकड़ गया है। समाधि तोड़कर भूमि बेचने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद रविवार को सर्व हिंदू समाज ने घंटाघर चौराहे पर धरना देकर रामद्वारा की रजिस्ट्री निरस्त करने की मांग की। क्या है मामला? रामद्वारा के भक्त शिकायतकर्ता मदनलाल पिता भागीरथ और पढ़े

 547 total views

रतलाम/ डाक विभाग दे रहा है पोस्टल फ्रेंचाइजी 22 जून तक कर सकते हैं आवेदन

Last Updated:  बुधवार, जून 10, 2026  7:25 अपराह्न

Ratlam: डाक विभाग दे रहा है पोस्टल फ्रेंचाइजी 22 जून तक कर सकते हैं आवेदन  रतलाम 10 जून(स्पष्ट खबर)। अधीक्षक डाकघर रतलाम राजेश कुमावत ने बताया कि  डाक विभाग द्वारा आमजन तक डाक सेवाओं की पहुंच को अधिक सुलभ, प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से रतलाम डाक संभाग के अंतर्गत रतलाम, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिलों में स्पीड पोस्ट तथा पार्सल सेवाओं के विस्तार हेतु इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं से डाक फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।  भारतीय डाक विभाग देशभर में बुनियादी डाक और पढ़े

 236 total views

MP: विधायक का ऑटो पलटा, सिर में आई चोट, पूर्व मंत्री ने पहुंचाया अस्पताल

Last Updated:  बुधवार,   5:10 अपराह्न

भोपाल के 74 बंगला इलाके में मंदसौर के कांग्रेस विधायक विपिन जैन का ऑटो पलट गया। हादसे में उनके सिर में चोट आई है। पूर्व CM दिग्विजय सिंह समेत कई नेता हाल जानने अस्पताल पहुंचे। भोपाल,(स्पष्ट खबर)। राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। मंदसौर से कांग्रेस विधायक विपिन जैन का ऑटो 74 बंगला इलाके में एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में विधायक जैन घायल हो गए और उनके सिर से खून और पढ़े

 280 total views

रतलाम/ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 30 जून तक कार्य पूर्ण करे

Last Updated:  सोमवार, जून 8, 2026  7:42 अपराह्न

तालाब, बावड़ी और नालों की सफाई करवायें रतलाम 8 जून(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की। बैठक में आयुक्त नगर निगम अनिल भाना सहित संबंधित अधिकारी   उपस्थित थे। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किये जा रहें कार्याे की समीक्षा के दौरान  सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत लक्ष्य अनुसार स्वीकृत कार्य 30 जून तक पूर्ण कर पोर्टल और पढ़े

 140 total views

प्रदेश स्तर पर ‘श्रेष्ठ निकाय 2024-25’ नगरपालिका को मिला ‘श्रेष्ठ निकाय’ सम्मान

Last Updated:  रविवार, जून 7, 2026  9:55 अपराह्न

भोपाल/नर्मदापुरम (स्पष्ट खबर)। पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले की सिवनी मालवा नगरपालिका को प्रदेश स्तर पर ‘श्रेष्ठ निकाय 2024-25’ श्रेणी में सम्‍मानित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह पुरस्कार प्रदान किया। नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे से सौजन्य भेंट की। आयुक्त भोंडवे ने और पढ़े

 135 total views

रतलाम/ 12 से 18 जून 2026 तक जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा

Last Updated:  रविवार,   8:49 अपराह्न

Ratlam : जिले के प्रत्येक विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय मुख्यालय पर तीन दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा रतलाम, 07 जून/(स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, भोपाल के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून  के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में रतलाम जिले के प्रत्येक विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर दिनांक 12 जून से 18 जून 2026 तक तीन और पढ़े

 195 total views

मध्यप्रदेश में शिक्षकों व कर्मचारियों के स्थानांतरण आवेदन 3 से 8 जून तक

Last Updated:  शुक्रवार, जून 5, 2026  11:50 अपराह्न

e-HRMS पोर्टल पर होगी प्रक्रिया रतलाम 05 जून(स्पष्ट खबर)। राज्य शासन की स्थानांतरण नीति 2026-27 के तहत जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने स्थानांतरण आवेदनों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्वैच्छिक स्थानांतरण के आवेदन 3 जून से 8 जून तक e-HRMS पोर्टल पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक स्थानांतरण के लिए अधिकतम 15 कार्यालयों/संस्थाओं का चयन कर सकेंगे। आवेदन में दर्शाए गए कारणों के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज पीडीएफ स्वरूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा, जिनका आकार अधिकतम 2 एमबी निर्धारित किया गया और पढ़े

 167 total views

रतलाम/ ई-गवर्नेंस की नई पहल: ग्रामीण SDM कोर्ट में अब वकीलों को व्हाट्सएप पर मिलेगी केस लिस्ट

Last Updated:  शुक्रवार,   11:13 अपराह्न

Ratlam:कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर शुरू हुई व्यवस्था, वकीलों का समय बचेगा रतलाम, 5 जून(स्पष्ट खबर)। जिले में प्रशासनिक सुधार और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में ग्रामीण एसडीएम न्यायालय ने बड़ी पहल की है। अब न्यायालय की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे वकीलों को प्रतिदिन की काज लिस्ट सीधे व्हाट्सएप ग्रुप पर मिलेगी। एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर ने बताया कि इस नवाचार के तहत अब न्यायालय और पढ़े

 192 total views

रतलाम/ खनिज विभाग ने मध्यरात्रि को अवैध मुरम उत्खनन पर मारा छापा, जेसीबी-डंपर जब्त.. video

Last Updated:  शुक्रवार,   7:06 अपराह्न

Ratlam : ग्राम ऊपरवाड़ा में मध्यरात्रि को अवैध मुरम उत्खनन पर छापा, जेसीबी-डंपर जब्त रतलाम(स्पष्ट खबर)। जिले में खनिज माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए खनिज विभाग ने गुरुवार शुक्रवार को मध्यरात्रि में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम ऊपरवाड़ा में शासकीय भूमि से अवैध रूप से खनिज मुरम का उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन एवं एक डंपर को रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा रीना पाठक के निर्देशन में खनि निरीक्षक शंकर कनेश एवं देवेन्द्र कुमार चिड़ार की और पढ़े

 351 total views

रतलाम/आदिवासी क्षेत्र को मिली 10 करोड़ 50 लाख के विकास कार्यों की सौगात

Last Updated:  गुरूवार, जून 4, 2026  1:06 पूर्वाह्न

Ratlam: आदिवासी क्षेत्र को मिली 10 करोड़ 50 लाख के विकास कार्यों की सौगात। रतलाम(स्पष्ट खबर)। जावरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंबा के ग्राम बामनघाटी में आयोजित ग्राम चौपाल में समस्या समाधान शिविर आदिवासी अंचल के लिए विकास की नई उम्मीद लेकर आया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने जनसंवाद के दौरान आम्बा और उम्मेदपूरा पंचायत के बामनघाटी, लाम्बाखोरा, जाम्बूडाबरा, बखतपुरा, अचलपुरा, माता की धार, गढ़ीनाल सहित 14 टोला-मजरों के ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र के लिए करोड़ो और पढ़े

 147 total views

Expressway पर धामनोद के पास हादसा: कार डिवाइडर से टकराई, दो घायल

Last Updated:  बुधवार, जून 3, 2026  11:55 अपराह्न

सुरेश राठौड़ ‌‌रतलाम/धामनोद, 3 जून (स्पष्ट खबर)। राजस्थान से महाराष्ट्र जा रही एक कार बुधवार रात लगभग 10,45 बजे 8-लाइन एक्सप्रेस-वे (Expressway) धामनोद के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार हाईवे पर गलत दिशा यानी रॉन्ग साइड में जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना और पढ़े

 408 total views

रतलाम/ पेयजल एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

Last Updated:  मंगलवार, जून 2, 2026  8:39 अपराह्न

Ratlam: 30 जून तक बिना अनुमति अवकाश नहीं ले सकेंगे विभागीय कर्मचारी रतलाम 2 जून(स्पष्ट खबर)। अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के  निर्देशानुसार  एवं अपर कलेक्टर डॉ  शालिनी श्रीवास्तव के आदेशानुसार जिले में पेयजल व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है। जारी आदेश के अनुसार ग्रीष्म ऋतु में अत्यधिक तापमान एवं पेयजल संबंधी व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए मैदानी क्षेत्रों में सतत निगरानी, क्षेत्रीय भ्रमण एवं त्वरित कार्यवाही आवश्यक और पढ़े

 126 total views

रतलाम/ जनसुनवाई में 144 आवेदन पर हुई सुनवाई

Last Updated:  मंगलवार,   8:27 अपराह्न

Ratlam: जनसुनवाई में 144 आवेदन पर हुई सुनवाई रतलाम 2 जून(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 144 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों और पढ़े

 145 total views

रतलाम सहित चार जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट: ओलावृष्टि के साथ 70 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Last Updated:  रविवार, मई 31, 2026  4:47 अपराह्न

भोपाल/रतलाम, 31 मई (स्पष्ट खबर)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। छिंदवाड़ा, झाबुआ, खंडवा और रतलाम (Chhindwara, Jhabua, Khandwa and Ratlam) जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। अलर्ट की स्थिति मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार:छिंदवाड़ा एवं खंडवा: ऑरेंज अलर्ट। यहां झंझावात, वज्रपात और ओलावृष्टि और पढ़े

 275 total views

बाल विवाह रोकथाम: MP सरकार ने ग्राम स्तर तक तय की जवाबदेही, पटवारी बने प्रतिषेध अधिकारी

Last Updated:  गुरूवार, मई 28, 2026  11:41 पूर्वाह्न

बाल विवाह रोकथाम: MP सरकार ने ग्राम स्तर तक तय की जवाबदेही, पटवारी बने प्रतिषेध अधिकारी भोपाल,(स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश शासन ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू की है। राज्य सरकार ने पूर्व अधिसूचना को निरस्त करते हुए जिला से ग्राम स्तर तक विभिन्न अधिकारियों को “बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी” अधिसूचित किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्ताव पर जारी इस आदेश के तहत अब कलेक्टर से लेकर पटवारी तक और पढ़े

 234 total views

रतलाम/विरियाखेडी में सात दिवसीय योग शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े साधक

Last Updated:  मंगलवार, मई 26, 2026  5:46 अपराह्न

Ratlam: विरियाखेडी में सात दिवसीय योग शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े साधक रतलाम, 26 मई(स्पष्ट खबर)। पतंजलि योग समिति ‘युवा भारत’ के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय विरियाखेडी स्पोर्ट्स ग्राउंड में सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ युवा भारत मध्य प्रदेश के राज्य प्रभारी प्रेम पूनिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने भाग लिया। मुख्य योग शिक्षकों ने साधकों और पढ़े

 340 total views

रतलाम/ गंगा दशहरा पर बिरमावल में जल संरक्षण का संकल्प, कलश यात्रा के बाद बावड़ी की सफाई

Last Updated:  सोमवार, मई 25, 2026  8:02 अपराह्न

Ratlam: जल गंगा संवर्धन अभियान: नवग्रह बावड़ी में श्रमदान, ग्रामीणों ने ली जल बचाने की शपथ रतलाम, 25 मई(स्पष्ट खबर)। ग्राम पंचायत बिरमावल एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर सेक्टर सरवनी जागीर क्रमांक-4 की नवांकुर संस्था आदर्श लोक कल्याण समिति, सरवनी जागीर ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ और पढ़े

 193 total views

रतलाम/ कलेक्टर ने की टीएल बैठक: स्कूल-आंगनबाड़ी में पेयजल की टेस्टिंग कर रिपोर्ट चस्पा करने के निर्देश

Last Updated:  सोमवार,   7:35 अपराह्न

Ratlam : समग्र ई-केवायसी 31 मई तक शत-प्रतिशत करें, सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर चेतावनी पत्र जारी होंगे रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपार्जन व्यवस्था, सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, समग्र ई-केवायसी एवं अन्य विषयों पर विभागवार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने स्कूल, आंगनवाड़ी, छात्रावास एवं आश्रमों और पढ़े

 139 total views