रतलाम/उ. प्र. अयोध्या धाम में गूंजा धामनोद का नाम, डॉ. अविनाश शर्मा को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026

  
Last Updated:  सितम्बर 18, 2026 " 02:07 अपराह्न"

उ. प्र. अयोध्या धाम में गूंजा धामनोद का नाम, डॉ. अविनाश शर्मा को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026

रतलाम/धामनोद(स्पष्ट खबर)। प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान शिविर एवं राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान समारोह-2026 में मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के धामनोद (Dhamnod in Ratlam district) का नाम गौरव के साथ गूंजा।

दर्शननगर स्थित एचआर पैलेस में राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन, मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति एवं मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह में देशभर से पहुंचे रक्तदाताओं ने 204 यूनिट रक्तदान कर मानवता और सेवा का अनुपम संदेश दिया।

समारोह के मुख्य आकर्षण में रक्तदान के साथ मानवसेवा के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से निःस्वार्थ एवं निरंतर सेवाकार्य करने वाले धामनोद के डॉ. अविनाश शर्मा (युवान वेलफेयर) को उनके उल्लेखनीय सामाजिक एवं सेवाभावी कार्यों के लिए राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात डॉ. अविनाश शर्मा (Dr. Avinash Sharma) ने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने की मानवीय जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज में सेवा की भावना तभी सार्थक है, जब वह बिना किसी भेदभाव और स्वार्थ के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे।

अयोध्या की पावन धरती पर आयोजित इस राष्ट्रीय आयोजन में रक्तदान और सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम ने देशभर से आए सेवाभावी लोगों को एक मंच पर जोड़ते हुए “रक्तदान-महादान और मानवसेवा-सर्वोच्च सेवा” का प्रेरणादायी संदेश दिया। इस उपलब्धि पर धामनोद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

 55 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *