रतलाम: मंडियों संबंधी संशोधित जानकारी

  
Last Updated:  मई 11, 2020 " 05:13 अपराह्न"

रतलाम:11,मई 2020(स्पष्ट खबर) कृषि उपज मंडी सचिव श्री एम.एल. बारसे ने मंडियों के संबंध में संशोधित जानकारी देते हुए बताया है कि अनाज मंडी प्रांगण महू नीमच रोड में गेहूं, चना, सोयाबीन की 100 ट्रालियां वाहनों को प्रवेश दिया जाकर खुला घोष विक्रय या नीलामी की जाएगी। इसी प्रकार लहसुन-प्याज मंडी प्रांगण सैलाना बस स्टैंड में लहसुन प्याज की 50 ट्रालियों वाहनों को प्रवेश दिया जाकर खुला घोष विक्रय नीलामी की जाएगी जिनकी गेट क्रमांक 1 से प्रवेश निकासी रहेगी। श्री बारसे ने बताया कि जिन किसानों को एसएमएस प्राप्त होगा, उन्हीं की कृषि उपज नीलामी होगी। बगैर एसएमएस अपनी उपज विक्रय के लिए नहीं लाए और असुविधा से बचें। सब्जी मंडी प्रांगण में रतलाम शहर में सब्जी वितरण व्यवस्था में लगे वाहनों का प्रवेश एवं निकासी 13 मई से गेट क्रमांक 3 से होगी।

 2,189 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *