उपार्जन केन्द्र प्रभारी का आरोप कृषक ने धक्का दिया ट्रेक्टर से कुचलने की कोशिश-

  
Last Updated:  मई 18, 2020 " 08:19 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद:18 मई 2020(स्पष्ट खबर) धामनोद में समर्थन मूल्य पर शासकीय खरीदी केन्द्र पर गेंहू लेकर पहुंचे किसान ने उपार्जन केन्द्र प्रभारी को धक्का देकर गिराया, ट्रेक्टर से कुचलने का भी आरोप उपार्जन केन्द्र प्रभारी द्वारा लगाया, तो वहीं अव्यवस्थाओं के कारण अन्य किसानों ने भी नाराजगी जाहिर की, मोके पर पहुचे पुलिस चौकी धामनोद प्रभारी ने मोके पर व्यवस्था में सुधार कर मामला शांत करवाया |

उपार्जन केन्द्र धामनोद


मामला यह हे की
उपार्जन केन्द्र धामनोद का संचालन अव्यवस्थाओं के कारण दिन ब दिन लचर होकर अब विवाद का कारण बन रहा हैं, सोमवार सांय को धामनोद उपार्जन केन्द्र पर ग्राम पलसोडा़ के कृषक ट्रेक्टर ट्राली में गेंहू लेकर पहुंचे जहां उपार्जन केन्द्र में ट्रेक्टर ट्राली के प्रवेश को लेकर कृषक एवं उपार्जन केन्द्र प्रभारी गणेश पाटीदार के बीच विवाद इतना बढ गया की कृषक ने उपार्जन केन्द्र प्रभारी गणेश पाटीदार को धक्का मार दिया वहीं प्रभारी द्वारा कृषक पर धक्का मारने एवं ट्रेक्टर से कुचलने का आरोप भी लगाया गया पुलिस चौकी धामनोद पर विवाद की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी बल के साथ मौके पर पहुंचे तो उक्त कृषक ट्रेक्टर छोड़ भाग गया|

यह भी पढे़- उपार्जन केन्द्र धामनोद पर मनमानी, भष्ट्राचार अव्यवस्थाओं के कारण किसान परेशान: वीडियो वायरल-

कृषकों को उपार्जन केन्द्र में नियमानुसार नंबर पर प्रवेश नहीं दिये जाने का कारण बना विवाद की वजह-


यहाँ उपस्थित किसानों ने बताया कि अव्यवस्थाओं के चलते नियम अनुसार किसानों के वाहनों का प्रवेश उपार्जन केन्द्र में नहीं हो रहा है जिसमें जिन कुछ कृषकों के नंबर एक दिन बाद आना चाहिए उनकों पहले प्रवेश दिया जा रहां है
जबकि जो किसान एक दिन पहले से आकर नंबर लगाये बैठे है उनकों बाद में प्रवेश मिल रहां है, आज 18 मई को भी कुछ एसा ही हुआ कुछ कृषक आज दिनांक में गेंहू लेकर आये थे उनके वाहनों को प्रवेश दिया गया जबकी 17 मई एक दिन पूर्व से लाइन में नंबर लगाकर बैठे कृषकों के वाहनों को प्रवेश नहीं देकर उनके आगे बिना लाइन नंबर वालों को प्रवेश दिया गया, यहाँ मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी ध्यानसिंह सोलंकी एवं कृषक सहकारिता संस्था प्रबंधक राहुल केलवा ने व्यवस्था खुद अपने हाथों में लेकर उपज लेकर पहुंचे वाहनों जो अस्त व्यस्त खड़े थे इनको बारी बारी से लाइन में लगवा कर मामला शांत करवाया गया,

उपार्जन केन्द्र के जवाब दारो ने बताया कि कृषकों को लाइनों में टोकन दिया जा रहा है
लेकिन कुछ किसान टोकन की दिनांक में छेड़छाड़ कर उपार्जन केन्द्र में प्रवेश कर जाते हैं
जिस से व्यवस्थाएं बाधित हो रहीं हैं|

टोकन . दिनांक 18 को 17 बनाने का प्रयास किया गया था..


विदीत हो की धामनोद उपार्जन केन्द्र पर अव्यवस्थाओं एवं मनमानी के पूर्व में मामले आए हैं
कृषकों से यहाँ अवैध रुपये लेने एवं मांग करने का वीडियो भी सामने आया था ,
निरंतर मिल रहीं शिकायतों एवं अव्यवस्थाओं से इंगित होता है कि उपार्जन केन्द्र प्रभारी की कार्य प्रणाली उचीत नहीं है
इस को संज्ञान में लेकर कृषक सहकारी संस्था प्रबंधक को यहाँ का प्रभार व्यवस्था खुद अपने हाथों में लेने की आवस्यकता पर विचार करना आवश्यक हो गया है|

 4,467 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *